लाइव न्यूज़ :

Top News: आज नवरात्रि का पहला दिन, IPL में राजस्थान के सामने होगी बैंगलोर की कड़ी चुनौती, पढ़ें बड़ी खबरें

By स्वाति सिंह | Updated: October 17, 2020 06:37 IST

आज से यानी 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी: फिरोजाबाद में बीजेपी नेता की हत्याकोलकाता की पांच मंजिला इमारत में लगी आग

यूपी: फिरोजाबाद में बीजेपी नेता की हत्या

यूपी के फिरोजाबाद में तीन अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) नेता डीके गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी है। डीके गुप्ता बीजेपी मंडल के उपाध्यक्ष थे। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें उनकी जान चली गई। जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वारदात शनिवार रात की बताई गई है। बीजेपी नेता की इस तरह से की गई निर्मम हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए लोगों ने सड़क पर निकलकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।  

आज नवरात्रि का पहला दिन

आज से यानी 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते हैं। इस बार यह नवरात्रि 17 अक्टूबर से आरम्भ हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा। शारदीय नवरात्र इस साल 8 दिन के ही होंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को दशहरा यानी विजय दशमी मनाई जाएगी।

कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में लगी आग

कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़के ने डर की वजह से इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने कुछ मिनटों के बाद दम तोड़ दिया। एक महिला का शव इमारत के बाथरूम से मिला है। इमारत में रहने वाले दो लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ 

IPL में राजस्थान के खिलाफ आरसीबी को बनानी होगी मजबूत रणनीति

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने कुछ गलत फैसलों के कारण हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सही रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। विराट कोहली की अगुवाई वाले आरसीबी ने अब तक अपने आलराउंड प्रदर्शन से आठ में से पांच मैच जीते हैं लेकिन किंग्स इलेवन के खिलाफ गुरुवार को आठ विकेट से हार के दौरान उसने कुछ गलतियां की जो उसे आखिर में भारी पड़ी। दूसरी तरफ रॉयल्स शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी से जूझ रहा है तथा उसने अभी तक आठ में से जो तीन मैच जीते हैं उनमें निचले क्रम के बल्लेबाजों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। रॉयल्स अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

केकेआर को आठ विकेट से हराकर मुंबई ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

क्विंटन डिकॉक (नाबाद 78) और कप्तान रोहित शर्मा (35) की आक्रामक शुरुआत और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया। डिकॉक ने 44 गेंद की नाबाद पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये। टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार पांचवीं जीत है जिससे टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गयी है। आठ मैचों में छह जीत के साथ टीम के नाम 12 अंक है। इतने ही मैच में केकेआर आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन बनाये। मुंबई ने इस लक्ष्य को 16।5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

टॅग्स :कोलकातानवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील