लाइव न्यूज़ :

Top News: कृषि विधेयकों के विरोध में हरियाणा में आज किसानों का प्रदर्शन, आईपीएल में दिल्ली और पंजाब का मुकाबला

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2020 06:34 IST

Top News: हरियाणा में आज कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों ने विरोध प्रदर्शन और रोड जाम करने का फैसला किया है। वहीं, लखनऊ में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह हजरतगंज थाने में पेश होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में आज किसानों का प्रदर्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में पेश होंगे आप नेता संजय सिंह IPL 2020 में आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन के बीच मुकाबला, इस सीजन का दूसरा मैच 

हरियाणा में आज किसानों का रोड जाम

कृषि विधेयक पर हंगामा जारी है। हरियाणा में आज इन विधेयकों के विरोध में किसान संगठनों ने रोड जाम करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की हरियाणा इकाई राज्य भर में आज विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान भाकियू तीन घंटे के लिए सड़कों पर यातायात बाधित करेगी। हालांकि, जीटी रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) को बाधित नहीं किया जाएगा। इस बीच, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसा नहीं करने की अपील करते हुए उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। 

कोविड 19: संसद का मानसून सत्र कम करने की तैयारी

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों का असर सद सत्र पर भी पड़ सकता है। अभी मानसून सत्र चल रहा है और इसकी अवधि कम की जा सकती है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में शनिवार को लोकसभा के बिजेनस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मौजूद सभी दलों के सदस्यों में इस बात को लेकर सहमति बनी कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कार्यवाही को निर्धारित समय से पहले खत्म किया जाए। बता दें कि संसद की वर्तमान सत्र की अवधि 1 अक्टूबर तक है।

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन के बीच मुकाबला 

आईपीएल-2020 के दूसरे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। दोनों टीमों का यह सत्र का पहला मुकाबला होगा जहां उनके कप्तानों के बीच भी शानदार प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के पास रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी स्पिनर हैं। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के पास क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल और खुद कप्तान लोकेश राहुल जैसे बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ी है।

लखनऊ: आप नेता संजय सिंह हजरतगंज थाने में पेश होंगे

आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह अपने खिलाफ दर्ज मामले में रविवार को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में पेश होंगे और गिरफ्तारी देंगे। संजय सिंह सहित एक निजी कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ राजद्रोह और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सिंह की ओर से जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया था कि योगी आदित्यनाथ सरकार एक विशेष जाति के लिये कार्य कर रही है । इस सर्वेक्षण के बाद संजय सिंह के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कम से कम 13 मामले दर्ज कराये गये थे।

पश्चिम बंगाल: भारी बारिश के अनुमान

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण रविवार से समूचे पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। तटीय क्षेत्रों और इससे लगे जिलों पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता और हुगली में भारी बारिश की संभावना है। बीरभूम के कुछ इलाकों, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम जिले में सोमवार से भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश बुधवार तक जारी रह सकती है। मछुआरो को 20 से 22 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :हरियाणाकिसान विरोध प्रदर्शनआईपीएल 2020संसद मॉनसून सत्रकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव