लाइव न्यूज़ :

Top News 13th July: गोवा मंत्रिमंडल में फेरबदल, कर्नाटक में बागी विधायक मनाने की कवायद, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: July 13, 2019 20:49 IST

Open in App

कारगिल युद्ध के 20 बरस पर सेना रावत का बयान

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा और किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।

न्यायालय कर्नाटक विधायक

कर्नाटक के सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के पांच और बागी विधायकों ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने से विधानसभा अध्यक्ष के इनकार के खिलाफ शनिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया।

कर्नाटक में बागी विधायकों को मानने की कोशिश

कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों को मनाने की कोशिश शनिवार को तेज कर दी। इस बीच, उनमें से एक ने संकेत दिया है कि वह अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार कर सकते हैं और अन्य विधायकों को भी मनाने की कोशिश करेंगे।

गोवा मंत्रिमंडल में फेरबदल

गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। मंत्रिमंडल में बदलाव के लिए सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन सदस्यों और एक निर्दलीय सदस्य को मंत्री पद से हटाया गया।

यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

-दक्षिणी सोमालिया के एक होटल में ‘अल शबाब’ आतंकवादी संगठन के एक आत्मघाती विस्फोट और बंदूक हमले में विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई तथा 56 लोग घायल हो गए। -ताइवान ने अमेरिका से हथियारों की प्रस्तावित खरीदारी पर सौदे में शामिल अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की चीन की चेतावनी के बाद रक्षा सौदे का शनिवार को बचाव किया। - क्रिकेट को एक नया विश्व चैम्पियन मिलेगा जब रविवार को खिताब के लिये क्रिकेट का जनक इंग्लैंड और हमेशा ‘छिपी रूस्तम’ मानी जाने वाली न्यूजीलैंड टीम एक दूसरे के सामने होंगे।- आपिया, प्रदीप सिंह ने क्लीन एंड जर्क में नया राष्ट्रमंडल रिकार्ड बनाते हुए राष्ट्रमंडल चैम्पियनिशप के आखिरी दिन स्वर्ण पदक जीता । - दक्षिण कोरिया और जापान शुक्रवार को आपसी व्यापार विवाद सुलझाने में नाकाम रहे। यह विवाद जापान के निर्यात प्रतिबंधों को लेकर खड़ा हुआ है। इससे दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनियां प्रभावित होंगी। इस बीच दक्षिण कोरिया ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र अथवा किसी दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्था से जांच की मांग की है। -  अमेरिका के नियामक ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर निजता और आंकड़ों की सुरक्षा में खामी की जांच से जुड़े एक मामले के निपटान के लिए पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। वालस्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट दी है।

टॅग्स :कर्नाटकगोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र