लाइव न्यूज़ :

Top news- पढ़िए एक साथ दिन भर की खबर, 25 को रक्षा व व्यापार पर वार्ता करेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, शाहीन बाग पहुंचे वार्ताकार

By भाषा | Updated: February 19, 2020 18:32 IST

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त दो वार्ताकारों ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने के लिये बुधवार को शाहीन बाग का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शन करने के उनके अधिकार को बरकरार रखा है, लेकिन इससे अन्य नागरिकों के अधिकारों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ सैकड़ों लोग बुधवार को सड़कों पर उतरे जिनमें से अधिकतर मुसलमान थे।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की।

बुधवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 फरवरी को रक्षा तथा व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त दो वार्ताकारों ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने के लिये बुधवार को शाहीन बाग का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शन करने के उनके अधिकार को बरकरार रखा है, लेकिन इससे अन्य नागरिकों के अधिकारों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिये।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ सैकड़ों लोग बुधवार को सड़कों पर उतरे जिनमें से अधिकतर मुसलमान थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दिल्ली सरकार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पर देशद्रोह के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी के मुद्दे पर तीन अप्रैल को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को सीबीआई से पूछा कि एजेंसी के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का उसने मनोवैज्ञानिक एवं लाई डिटेक्टर परीक्षण क्यों नहीं करवाया?

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए।

भारत के संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर चिंताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि जब किसी नागरिकता कानून में बदलाव होता है तो किसी की नागरिकता न जाए, इसके लिए सबकुछ करना जरूरी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले सप्ताह भारत यात्रा पर आने से पहले दोहराया कि उन्हें अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए तालिबान से शांति समझौता होने की उम्मीद नजर आती है।

सरकार ने डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को 4,558 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी। इससे करीब 95 लाख किसानों को फायदा होगा।

सरकार ने बुधवार को ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ (पीएमएफबीवाई) में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। योजना की खामियों को दुरुस्त करते हुये अब इसे किसानों के लिये स्वैच्छिक बना दिया गया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को आईसीसी की सभी प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी स्पर्धा करार दिया। खेल की शीर्ष संचालन संस्था 2023-2031 तक अगले आठ साल के चक्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा सफेद गेंद के टूर्नामेंट जोड़ने की योजना बना रही है।

रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल गुरुवार से चार अलग-अलग स्थानों पर शुरू हो जाएंगे जिसमें सौराष्ट्र और कर्नाटक जैसी मजबूत टीमों पर निगाह टिकी रहेगी जो उलटफेर करने में सक्षम टीमों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलायी बरतने से बचने की कोशिश करेंगी। 

टॅग्स :सीबीआईदिल्लीनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रम्पगुजरातअमेरिकाखेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया