लाइव न्यूज़ :

Top news- वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए “नवरात्रि की भेंट”, खुदाई से निकले अवशेषों से निष्कर्ष से यह पता चलता है वहां मंदिर था

By भाषा | Updated: October 3, 2019 15:38 IST

राम लला विराजमान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि अयोध्या में ध्वस्त की गयी बाबरी मस्जिद के नीचे ‘विशाल संरचना’ की मौजूदगी के बारे में ‘साक्ष्य संदेह से परे’ हैं और वहां खुदाई से निकले अवशेषों से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि वहां मंदिर था।

Open in App
ठळक मुद्देअर्थव्यवस्था को ऊंची वृद्धि की राह पर ले जाने के लिए सरकार आगामी दिनों में कई और संरचनात्मक सुधार लाने की तैयारी में है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जमानत के लिये बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

गुरुवार को अपराह्न तीन बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि अनुच्छेद-370 जम्मू-कश्मीर के विकास में एक अवरोधक था और दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के साथ ही इस क्षेत्र में विकास की यात्रा शुरू हो जाएगी।

राम लला विराजमान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि अयोध्या में ध्वस्त की गयी बाबरी मस्जिद के नीचे ‘विशाल संरचना’ की मौजूदगी के बारे में ‘साक्ष्य संदेह से परे’ हैं और वहां खुदाई से निकले अवशेषों से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि वहां मंदिर था।

अर्थव्यवस्था को ऊंची वृद्धि की राह पर ले जाने के लिए सरकार आगामी दिनों में कई और संरचनात्मक सुधार लाने की तैयारी में है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू किए जाने को वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए “नवरात्रि की भेंट” बताया।

आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जमानत के लिये बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के 215 रन की बदौलत भारत ने गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच में चाय तक पहली पारी में पांच विकेट पर 450 रन बना लिये।

कांग्रेस ने मैराथन बैठकों और काफी मंथन के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जिनमें वरिष्ठ नेताओं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला और कुलदीप बिश्नोई के नाम शामिल हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की।

अमेरिकी सांसदों ने महात्मा गांधी की याद में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनकी 150वीं जयंती पर कांग्रेस में द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया।

सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वैश्विक मंच पर भारत के एक शक्तिशाली राष्ट्र के तौर पर उभरने और इसका झुकाव किस ओर होगा, विशेषज्ञों के यह अनुमान लगाने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सबसे बड़ा लोकतंत्र पश्चिम एवं विकसित देशों का मिला-जुला रूप होगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने को ‘‘बहुप्रतीक्षित’’ और ‘‘उचित’’ कदम बताते हुए कहा कि पाकिस्तान से यही अपेक्षा थी कि वह इस निर्णय को चुनौती देने के लिए हर संभव कोशिश करेगा क्योंकि उसने कश्मीर में आतंकवाद भड़काने के लिए बड़ा निवेश किया हुआ है।

केंद्र में मजबूत नीतियों को तरजीह देने वाली सरकार के होने से 2024 तक देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं। डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद महापात्रा ने बृहस्पतिवार को यह टिप्पणी की।

तीन अक्टूबर (भाषा) रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 300 रन की भागीदारी निभाने वाली तीसरी भारतीय सलामी जोड़ी बन गयी। 

टॅग्स :मोदी सरकारहरियाणामहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीअमित शाहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी