लाइव न्यूज़ :

Top News: महाराष्ट्र में आज से खुल जाएंगे होटल, रेस्टोरेंट और बार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर CEC की बैठक

By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2020 06:27 IST

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की आज यानी सोमवार को 42वीं बैठक होगी। इस बैठक में चालू वित्त वर्ष में जीएसटी रेवेन्यू शॉर्टफॉल पर चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी काउंसिल की आज यानी सोमवार को 42वीं बैठक होगी। महाराष्ट्र में सोमवार से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे।

आज सुबह 11 बजे हो सकती है जीएसटी काउंसिल की बैठक

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की आज यानी सोमवार को 42वीं बैठक होगी। इस बैठक में चालू वित्त वर्ष में जीएसटी रेवेन्यू शॉर्टफॉल पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि गैर-बीजेपी राज्य कंपनसेशन के मुद्दे पर हंगामा कर सकते हैं। 27 अगस्त को हुई काउंसिल की बैठक में चालू वित्त वर्ष में जीएसटी रेवेन्यू में 2.35 लाख करोड़ रुपए के शॉर्टफॉल का अनुमान जताया गया था। इसमें 97 हजार करोड़ रुपए जीएसटी इम्प्लीमेंटेशन और 1.38 लाख करोड़ रुपए राज्यों के रेवेन्यू के शामिल हैं।

महाराष्ट्र में आज से खुल जाएंगे होटल, रेस्टोरेंट और बार

महाराष्ट्र में सोमवार से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सोमवार से कई शर्तों के साथ रेस्टोरेंटों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि रेस्टोरेंट में क्षमता के 50 फीसदी लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए SOP जारी किए हैं, जिसका पालन इन सभी रेस्टोरेंटों को करना होगा। कई होटलों ने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर दी है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज हाथरस जाएंगे

हाथरस गैंगरेप केस में अब आम आदमी पार्टी (AAP) भी योगी सरकार के विरोध में सामने आकर पूरी तरह से मोर्चा खोलने की तैयारी में है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह खुद कल सोमवार को हाथरस पहुंच रहे हैं। साथ ही कहा कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। 

आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर CEC की बैठक

 बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी। कांग्रेस की इस बैठक में पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है। कांग्रेस की ये बैठक शाम 4 बजे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। बता दें कांग्रेस, बिहार में महागठबंधन के साथ है। महागठबंधन ने शनिवार को ही सीट बंटवारे का ऐलान किया है। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव उम्मीदवार होंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रसोनिया गाँधीकांग्रेस कार्य समितिजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'