लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के पारिंपोरा में एनकाउंटर, लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 29, 2021 09:52 IST

जम्मू-कश्मीर के पारिमपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार था और दूसरा आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने बताया कि अबरार सुरक्षा कर्मियों की हत्या के कई मामलों में शामिल था। दूसरा आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक था।पुलिस बोली उसे बचाने की कोशिश करने वाला साथी भी ढेर।

जम्मू, 29 जून। जिस इनामी लश्कर कमांडर को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था उसे आज तड़के ‘मुठभेड़’ में उस समय मार गिराने का दावा किया गया है जब उसके एक साथी ने उसे बचाने की कोशिश की। लश्कर कमांडर के इस साथी को भी मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक, लश्करे तौयबा के टाप कमांडर नदीम अबरार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। उसे एक दिन पहले गाड़ियों की चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 

अबरार कश्मीर में हुई कई हत्याओं में शामिल था। पूछताछ में अबरार ने बताया कि उसने अपनी एके-47 राइफल मल्हूरा के एक घर में छिपा रखी है। सुरक्षाबलों की टीम अबरार को लेकर उस घर पहुंची। भीतर अबरार का एक साथी मौजूद था जिसकी पहचान एक पाकिस्तानी आतंकी के रूप में पुष्टि हुई है। उसने सुरक्षाबलों की आहट पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस कहती है कि इस दौरान अबरार को गोली लग गई। वहीं जवाबी कार्रवाई में दूसरे आतंकी को सेना ने मार गिराया।

मल्हूरा में ही उस समय एक मुठभेड़ भी चल रही थी। शुरुआती गोलीबारी में, सीआरपीएफ के दो अफसर व एक जवान इस मुठभेड़ में घायल हो गए, अबरार को भी चोटें आईं। जवाबी कार्रवाई में घर के भीतर मौजूद पाकिस्तानी आतंकी को निपटा दिया गया। अबरार भी इस मुठभेड़ में मारा गया। मौके से दो एके-47 राइफलें और गोला-बारूद मिला है।

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर परिमपुरा इलाके के मल्हूरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसकी पहचान टाप लश्करे तौयबा कमांडर और पाकिस्तानी आतंकी अबरार के रूप में हुई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। कुमार ने बताया कि लश्कर कमांडर अबरार को कल गिरफ्तार किया गया था। अबरार कई जवानों और नागरिकों की हत्या में शामिल था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हाइवे पर हमले का इनपुट मिला था। इसे देखते हुए पुलिस और सीआरपीएफ ने कई चेक पोस्ट्स बनाए गए थे। परिमपुरा नाका पर एक गाड़ी रोकी गई और पहचान के बारे में पूछा गया। बैक सीट पर बैठे शख्स ने अपना बैग खोला और ग्रेनेड निकाल लिया। पुलिस ने उस शख्स और ड्राइवर को पकड़ लिया। मास्क उतरवाने के बाद पता चला कि यह तो अबरार है, लश्कर का टाप कमांडर। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो