लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: 'उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर', अहमदाबाद के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

By भाषा | Updated: October 30, 2020 14:26 IST

Open in App

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां होने वाली यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षाकर्मियों की कोविड-19 के लिये कराई गई जांच में 23 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए।

कोविड-19 के एक दिन में 48,648 नए मामलेः भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 80,88,851 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों के छह लाख से कम होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की दर देश में 91 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है: राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ‘उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर होने’ का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को यहां दावा किया कि राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है।ब्याज माफीः वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कृषि और संबद्ध गतिविधियों से संबंधित ऋण के लिए चक्रवृद्धि ब्याज यानी ब्याज-पर-ब्याज माफी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

शांति वार्ताओं में 20 साल बाद भी महिलाओं की समान भागीदारी नहीं: संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की प्रमुख ने शांति वार्ताओं में महिलाओं की समान भागीदारी की मांग करने वाले प्रस्ताव के 20 साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि इस प्रस्ताव पर अमल ही नहीं किया गया।

वायरस के खतरे पर ट्रंप और उनके सलाहकारों के रास्ते अलगः अमेरिका में चुनाव से पहले कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकार के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच दरार खुलकर सामने आ गई है।माइक टायसन फिर रिंग में उतरेंगेः अपने जमाने के दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन फिर से रिंग पर दिखेंगे और इस बार उनका मुकाबला रॉय जोन्स से होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसचिन पायलटखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब