लाइव न्यूज़ :

Top News: कोरोना संकट के बीच आर्थिक पैकेज पर आज मंथन, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2020 07:50 IST

आज से दिल्ली में दवा, डेयरी और सामान्य जरूरतों की दुकानें छोड़ सबकुछ बंद रहेगा। वहीं, मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी। जानिए किन बड़ी खबरों पर होगी आज नजर...

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट गहराया, दिल्ली में सामान्य जरूरतों की दुकानें छोड़ सबकुछ बंददेश में कोरोना संकट से उपजे हालात के बीच संकट से निपटने के लिये वित्त मंत्रालय की बैठक

कोरोना संकट के बीच आर्थिक पैकेज पर आज मंथन

देश में कोरोना संकट से उपजे हालात के बीच संकट से निपटने के लिये कार्य योजना तैयार करने को लेकर वित्त मंत्रालय की आज अहम बैठक होगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों के लिये आर्थिक पैकेज की घोषणा जितनी जल्दी संभव हो सकेगा उतनी जल्दी की जायेगी। शुक्रवार को करीब करीब चार घंटे चली बैठक के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यटन, एमएसएमई, नागर विमानन, पशुपालन क्षेत्रों के साथ बैठक हुई। इन मंत्रालयों ने संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में आकलन दिये।

दिल्ली में आज से बाजार बंद

कोरोना वायरस के संकट को देखते दिल्ली के बाजार शनिवार से तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। व्यापारियों के संगठन कैट के अनुसार हालांकि, दवा, डेयरी और सामान्य जरूरतों की दुकानें खुली रहेंगी ताकि लोगों की सामान्य जरूरतें पूरी होती रहें। दिल्ली में 21, 22 और 23 मार्च 2020 को बाजार बंद रहेंगे।

आज मध्यरात्रि से ट्रेन सेवा पर असर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार तड़के थम जाएंगी। सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बहुत कम कर दी जाएंगी। भारतीय रेलवे कोरोना वायरस के चलते गैर-जरूरी यात्रा पर रोक लगाने के मकसद से अबतक 245 ट्रेनें रद्द कर चुका है।

कोरोना: बस सेवा बंद

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और राजस्थान के शहरों के बीच बस सेवा 21 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। भोपाल संभाग की आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर कहा कि मुम्बई और पुणे सहित महाराष्ट्र से भोपाल और मध्य प्रदेश के शहरों के बीच बस सेवाएं 21 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। इसके साथ ही इस अवधि में राजस्थान के शहरों के लिए भी मध्य प्रदेश से बस सेवा स्थगित रहेंगी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार