लाइव न्यूज़ :

हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली वंदना कटारिया के परिवार ने लगाया जातिगत हमले का आरोप

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 5, 2021 13:46 IST

2006 से भारत के लिए हॉकी खेलने वाली वंदना कटारिया ओलंपिक में हैट्रिक गोल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 गोल दागे थे. यह मैच भारतीय टीम 4-3 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं. 

Open in App
ठळक मुद्देवंदना कटारिया के परिवार ने लगाए गंभीर आरोपवंदना के भाई शेखर ने कहा, 'यह जाति के आधार पर किया गया हमला'ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं वंदना

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीत इतिहास रच दिया. अब सभी की उम्मीदें महिला हॉकी टीम से हैं. महिला हॉकी टीम को भी कांस्य पदक के मुकाबले में शुक्रवार को ब्रिटेन से भिड़ना है. इसी बीच महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के परिवार ने सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद जाति हमले का आरोप लगाया. 

वंदना कटारिया के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

वंदना कटारिया के परिवार का आरोप है कि पिछले मैच में हार के बाद कथित तौर पर ऊंची जाति से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोगों ने उन्हें गाली दी और उनके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के कुछ देर बाद ही हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वालीं वंदना के घर के नज़दीक ऊंची जाति से संबंधित 2 शख्स आकर पटाखे फोड़ने लगे और वंदना के परिवार को भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी. वंदना कटारिया के परिवार ने बताया कि, ‘वे कह रहे थे कि भारतीय टीम की इसलिए हार हुई क्योंकि टीम में ज्यादा दलित खिलाड़ी हैं।’

'यह जाति के आधार पर किया गया हमला'

वंदना के भाई शेखर ने बताया, ‘हम लोग सेमीफाइनल की हार से दुखी थे, कुछ देर बाद हमने घर के बाहर तेज शोर सुना. बाहर निकलने पर देखा कि दो लोग पटाखे फोड़ रहे हैं और डांस कर रहे हैं. हमें बाहर देख वे हमारे लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे और गालियां देने लगे.' शेखर के मुताबिक, 'उत्पात मचा रहे लोगों ने कहा कि सिर्फ हॉकी ही नहीं अन्य खेलों से भी दलित खिलाड़ियों को बाहर रखा जाना चाहिए.' शेखर ने कहा, 'यह जाति के आधार पर किया गया हमला है.'

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में इस मामले में आरोपी एक शख्स को हिरासत में लिया गया है.

टोक्यो ओलंपिक में वंदना की हैट्रिक

कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन के खिलाफ उतरने वाली महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार किया है. ओलंपिक इतिहास में पहली बार महिला हॉकी टीम मेडल की रेस में है. 

2006 से भारत के लिए हॉकी खेलने वाली वंदना कटारिया ओलंपिक में हैट्रिक गोल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 गोल दागे थे. यह मैच भारतीय टीम 4-3 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं. 

सबसे अनुभवी सदस्यों में एक वंदना

29 वर्षीय वंदना कटारिया महिला टीम की सबसे अनुभवी सदस्यों में से हैं. वंदना ने भारत के लिए अब तक करीब 250 मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में वह अब तक 67 गोल कर चुकीं हैं. मौजूदा टीम में केवल कप्तान रामपाल ने उनसे अधिक गोल किए हैं. 

टॅग्स :हॉकी इंडियाजातिटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतजम्‍मू कश्‍मीर: घाटी में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपराध में कमी, 3 सालों के आंकड़े आए सामने

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब