लाइव न्यूज़ :

टूजी: अदालत से सीबीआई अपील से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए सरकार को निर्देश देने का आग्रह

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कुसेगांव फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स कंपनी के निदेशक राजीव अग्रवाल ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह सरकार को उन दस्तावेजों को पेश करने का निर्देश दे, जिनमें अपील दायर करने का निर्णय लेने से पूर्व की प्रक्रिया का उल्लेख हो। टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा समेत अग्रवाल को भी बरी किया गया था।

अग्रवाल ने एक याचिका में केंद्र सरकार द्वारा पारित उस आदेश के निर्णय लेने की प्रक्रिया को चुनौती दी है, जिसमें आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ अपील किए जाने के वास्ते सीबीआई को मंजूरी दी गई है।

अग्रवाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति बृजेश सेठी ने कहा कि वह मंगलवार को मामले में बरी पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा की ओर से पेश दलीलों को सुनेंगे।

राजीव अग्रवाल की ओर से पेश वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि वह सरकार द्वारा लिए गए मूल आदेश को चुनौती नहीं दे रहे बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया का उचित प्रकार से पालन किया गया अथवा नहीं, इसे चुनौती दे रहे हैं।

उन्होंने दलील दी कि सीबीआई द्वारा दायर अपील व्यवस्थित रूप में नहीं थी और बिना दिमाग लगाए दाखिल की गई और अदालत से अनुरोध किया कि अपील दायर करने का निर्णय लेने से पहले की प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज पेश करने का सरकार को निर्देश दें।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण