लाइव न्यूज़ :

टॉप 5 न्यूज: वायुसेना चीफ धनोआ ने फिर दिया राफेल को लेकर बयान, गैर-गुजरातियों को लेकर सियासी जंग छिड़ी

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 8, 2018 20:27 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से करीब दो साल पहले लापता हुए छात्र नजीब अहमद के मामले में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति सोमवार को दे दी।

Open in App

नई दिल्ली, आठ अक्टूबर: आठ अक्टूबर के पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ एक नया मामला सामने आया है। कैनेडियन मूल के निवासी 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो ने नीरव मोदी पर 2 लाख डॉलर की नकली हीरे की अंगूठियां बेचने का आरोप लगाया है। उच्चतम न्यायालय भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल सौदे के खिलाफ दायर नई जनहित याचिका पर बुधवार 10 अक्टूबर को सुनवाई होगी। गुजरात में एक बच्ची के साथ बलात्कार के बाद  यूपी -बिहार के लोगों पर हमलों की कई घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सोमवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

1- राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसल

उच्चतम न्यायालय भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल सौदे के खिलाफ दायर नई जनहित याचिका पर बुधवार 10 अक्टूबर को सुनवाई होगी। याचिका में राफेल विमानो की कीमत को लेकर सवाल पूछा गया है। याचिकाकर्ता ने सरकार से राफेल विमानों की असल कीमत जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इससे पहले भी मामले में एक याचिका दाखिल की गई थी। उस पर सुप्रीम कोर्ट आगमी 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। जबकि केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में भी मामले पर एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि सरकार इसपर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। बीते संसदीय सत्र में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाषण करते हुए जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान की कमतों को लेकर बड़े सवाल खड़े किए थे। तक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल वीमानों की कीमतों को सार्वजनिक करने में दोनों देशों की गोपनीयता का हवाला देकर इसे जाहिर नहीं किया था।

2- जेएनयू से गायब हुए जीब अहमद के मामले में सीबीआई को निर्देश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से करीब दो साल पहले लापता हुए छात्र नजीब अहमद के मामले में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति सोमवार को दे दी।

3- राफेल पर वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ का बयान 

वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने सोमवार को कहा कि बल किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए ‘‘हमेशा तैयार’’ है। उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमानों और एस-400 मिसाइल प्रणालियों से बल की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

4- गैर-गुजराती मामले पर सीएण रुपाणी ने कही ये बात 

 गुजरात में एक बच्ची के साथ बलात्कार के बाद  यूपी -बिहार के लोगों पर हमलों की कई घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सोमवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं एक संगठन ने दावा किया कि हमलों के बाद 20 हजार से ज्यादा प्रवासी राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य के कई हिस्सों में गैर- गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से बात की है। इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी  गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से बात की है। 

सीएम योगी ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से फोन पर बात कर इस मामले को लेकर गंभीरता से लेने को कहा है। सीएम योगी के बात के फौरन ही बाद ही गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मीडिया से बातचीत कर इस बात का भरोसा दिलाया है कि हालात को जल्द की काबू में कर लिया जाएगा। इस मामले पर कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर पलटवार करने लगे हैं। कांग्रेस इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं, बीजेपी कांग्रेस को गुजरात हिंसा के लिए जिम्मेवार बता रही है। 

5- थाईलैंड में  गोलीबारी 

थाईलैंड में दो विरोधी गिरोहों के बीच गोलीबारी में 42 वर्षीय एक भारतीय समेत दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भी दो भारतीय हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेससुप्रीम कोर्टगुजरातविजय रुपानीथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ