लाइव न्यूज़ :

बिहार की सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रशांत किशोर ने आधी आबादी पर टिकाई निगाहें, सत्ता में लाने का देने लगे लालच

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2024 16:27 IST

Bihar News: इस कार्यक्रम के बाद अब सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि प्रशांत किशोर अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को जनसुराज से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App

पटना: बिहार में 2025 के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने की तैयारी में जुटे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अभी से ही आधी आबादी को साधने में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को पटना में जनसुराज से जुड़ी महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने यह ऐलान किया कि विधानसभा में चुनाव में उनकी पार्टी कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को जीत दिलाकर विधानसभा ले आएंगे।

इस कार्यक्रम के बाद अब सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि प्रशांत किशोर अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को जनसुराज से जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, बिहार में महिलाओं का समर्थन एनडीए के पक्ष में ज्यादा रहता है। इसी साइलेंट वोटबैंक की दम पर नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हैं। लेकिन अब नीतीश कुमार से सत्ता छीनने के लिए प्रशांत किशोर की नजर अब इसी वोट बैंक पर है। 

बता दें कि 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में 5.01 प्रतिशत अधिक मतदान किया था। वहीं उससे भी पहले अगर 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसमें भी पुरुषों की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किया था। 

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में भी महिला मतदाताएं आगे रहीं। हर फेज में महिला वोटरों की लंबी कतारें बूथों पर देखी गई हैं। ऐसे में बिहार की राजनीति में जनसुराज की मजबूती के लिए प्रशांत किशोर इन महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में अपनी ओर करना चाहेंगे। घर से पुरुषों का पलायन और सोशल मीडिया के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने का मुद्दा उठाकर उन्होंने महिलाओं से जुड़ी दो प्रमुख मुद्दों को छुआ है। 

उन्होंने हाल ही में महिलाओं को इमोशनल करते हुए वादा किया था कि 2025 के बाद से उनके पति और बेटे को बाहर नौकरी करने नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि अपने पति-बेटा को फोन करके बता दीजिएगा कि 2025 की छठ में जब भी वो बिहार आएंगे तो नौकरी या मजदूरी के लिए उन लोगों को बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

एक तरह से कहा जाए तो महिलाएं जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभाती रही हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों हर चुनाव में महिला और युवा वोटरों पर अधिक फोकस भी करती हैं। इसी कड़ी में अब प्रशांत किशोर ने भी आधी आबादी के वोटों पर फोकस करने लगे हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ