लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जुड़ी भारत की पहल को दक्षेस के दायरे में लाकर पाक संकीर्ण राजनीतिक लक्ष्य साध रहा: सरकारी सूत्र

By भाषा | Updated: April 9, 2020 17:03 IST

पाकिस्तान ने यह कहते हुए दक्षेस देशों के व्यापार अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस का बहिष्कार किया कि ऐसी बैठकें तभी प्रभावी हो सकती हैं, जब इनका नेतृत्व भारत के बजाए दक्षेस का सचिवालय कर रहा हो।

Open in App
ठळक मुद्देयह बैठक क्षेत्र में महामारी के प्रभाव पर चर्चा करने और इस बात पर विचार विमर्श के लिए थी।बैठक इस बात पर थी कि किस प्रकार यह संगठन कोरोना से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर सकता है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान दक्षेस क्षेत्र में कोरोना वायरस महामारी से सामूहिक रूप निपटने की भारत की पहल को इस संगठन के औपचारिक दायरे में लाने की कोशिश कर संकीर्ण राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना चाहता है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह कहा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने बुधवार को दक्षेस देशों के व्यापार अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस का बहिष्कार किया और कहा कि ऐसी बैठकें तभी प्रभावी हो सकती हैं, जब इनका नेतृत्व भारत के बजाए संगठन (दक्षेस) का सचिवालय कर रहा हो। यह बैठक क्षेत्र में महामारी के प्रभाव पर चर्चा करने और इस बात पर विचार विमर्श के लिए थी कि किस प्रकार यह संगठन इस संकट से निपटने के लिए एक साझा रणनीति तैयार कर सकता है।

एक सूत्र ने गुरुवार को कहा, ‘‘जब क्षेत्र कोरोना वायरस संकट का सामना कर रहा है, ऐसे में (पाकिस्तान की) यह कोशिश संकीर्ण राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिये है।’’ दक्षेस देशों के व्यापार अधिकारी कोरोना वायरस महामारी के भारी आर्थिक नुकसान से निपटने के लिये अंतरा-क्षेत्रीय व्यापार को सतत एवं विस्तारित करने के नये तरीकों की पहचान करने पर व्यापक रूप से सहमत हुए।

अधिकारियों ने व्यापार संवर्द्धन का व्यापक ढांचा बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने अंतरा-दक्षेस व्यापार की मात्रा बढ़ाने की जरूरत का भी जिक्र किया। यह चर्चा भारत द्वारा 15 मार्च को दक्षेस नेताओं की एक वीडियो कांफ्रेंस की पहल करने के बाद का ‘फॉलो अप’ है।

टॅग्स :इनडो पाककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, भारत-पाक भी जंग की ओर बढ़ रहे थे...', डोनाल्ड ट्रंप का एक ओर बयान

विश्व‘पाक पीएम ने 10 मिलियन लोगों की जान बचाने के लिए मुझे धन्यवाद दिया’, ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने के दावे को फिर दोहराया

भारतYear Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एशिया कप तक..., भारत-पाक के बीच इस साल हुए कई विवाद

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो प्लांट पर हमला करने का किया था प्रयास, CISF ने ऐसे किया नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता