लाइव न्यूज़ :

टीएमसी तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करेगी, भाजपा चुनाव जीतने का दिवा-स्वप्न देख रही है: बंगाल की मंत्री

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:43 IST

Open in App

कोलकाता, सात जनवरी तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया कि भाजपा कई राज्यों में अपना जनाधार खो रही है और ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेंगी।

टीएमसी नेता और राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के संसदीय चुनाव की तुलना में वोट प्रतिशत के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 39.70 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि 2019 के आम चुनाव में यह बढ़कर 43.3 प्रतिशत हो गया ।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि दीदी (ममता बनर्जी) तीसरी बार सत्ता में आएंगी। भाजपा सत्ता में आने का दिवा-स्वप्न देख रही है।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में केवल दो सीटें जीती थीं, लेकिन 2019 के चुनाव में राज्य के 42 निर्वाचन क्षेत्रों में से 18 में जीत हासिल करके सत्तारूढ़ टीएमसी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर कर सामने आयी। भाजपा को राज्य में 40.7 प्रतिशत वोट मिले।

भट्टाचार्य ने भाजपा के पूरे भारत में समर्थन के दावे को नकारते हुए कहा, "पार्टी ने देश में 66 प्रतिशत विधानसभा सीटें खो दी हैं और केवल 12 राज्यों में स्पष्ट बहुमत हैं।"

पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री ने अपने संवाददाता सम्मेलन के दौरान, नंदीग्राम हिंसा की 14वीं बरसी पर भूमि अधिग्रहण आंदोलन के "शहीदों" को श्रद्धांजलि भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?