लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय सोमवार शाम से ‘लापता’, बेटे का दावा- पिता से संपर्क नहीं हो पा रहा, दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन...

By भाषा | Updated: April 18, 2023 08:45 IST

पहले टीएमसी में दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले रॉय पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पिता का सोमवार देर शाम से ‘‘अता-पता नहीं’’ है और वह ‘‘लापता’’ हैंः शुभ्राग्शुटीएमसी नेता सुभ्राग्शु ने कहा, अभी तक मेरा अपने पिता से संपर्क नहीं हो पाया है। उनका कुछ पता नहीं चला है।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय सोमवार शाम से ‘‘लापता’’ हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया है। पूर्व रेल मंत्री के बेटे सुभ्राग्शु ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि उनके पिता का सोमवार देर शाम से ‘‘अता-पता नहीं’’ है और वह ‘‘लापता’’ हैं। टीएमसी नेता सुभ्राग्शु ने कहा, ‘‘अभी तक मेरा अपने पिता से संपर्क नहीं हो पाया है। उनका कुछ पता नहीं चला है।’’

रॉय के करीबी सहयोगियों ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को दिल्ली जाने वाली उड़ान में सवार होना था। उनके एक करीबी सहयोगी ने कहा, ‘‘अभी तक हमें यह पता है कि उन्हें रात करीब नौ बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है।’’

पहले टीएमसी में दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले रॉय पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन वह नतीजों की घोषणा के बाद टीएमसी में लौट आए थे। 

टॅग्स :Mukul RoyTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos