लाइव न्यूज़ :

एकजुट विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए टीएमसी और कांग्रेस के प्रयास सफल नहीं होंगे: माकपा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए न तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और न ही कांग्रेस के प्रयास सफल होंगे।

पार्टी ने अपने मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' में कहा कि किसान संघर्ष की सफलता बताती है कि एकता और सतत संघर्ष से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।

पार्टी ने 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछले सत्र के दौरान उनके दुर्व्यवहार पर उन्हें निलंबित करने के प्रस्ताव को इसलिये पारित किया गया ताकि विपक्ष को इसमें उलझाकर सरकार अपने सभी विधेयक बिना विरोध के पारित करा सके।

वाम दल ने कहा कि सांसदों और विपक्ष के अधिकारों पर इस हमले का विपक्षी दल एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। संसद के भीतर मुद्दों पर एकजुटता दर्शाती है कि किस तरह संयुक्त प्रतिरोध का निर्माण किया जा सकता है।

पार्टी ने कहा, ''लेकिन संसद के बाहर, ममता बनर्जी और टीएमसी के एकजुट विपक्ष का नेतृत्व करने के प्रयास फलीभूत नहीं होने वाले जबकि कांग्रेस की अग्रणी भूमिका निभाने की इच्छा शून्य हो गई है। किसानों के संघर्ष ने दिखाया है कि एक निरंतर एकजुट संघर्ष से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। विपक्षी दलों को इससे उचित सबक लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट