लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही फूटे नाराजगी के स्वर, मनीष तिवारी ने कसा करारा तंज

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2021 14:42 IST

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पार्टी के अदंर से ही नाराजगी के स्वर सुनाई देने लगे हैं। कन्हैया आज शाम कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार आज शाम कांग्रेस में शामिल होंगे, पिछले कई दिनों से जारी थी अटकलें।मनीष तिवारी ने इस पर कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ का हवाला देते हुए तंज कसा है।मनीष तिवारी ने एक ट्वीट कर ये तंज कसा, हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने की संभावना के बीच मंगलवार को इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया।

उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ का हवाला दिया जिससे यह प्रतीत होता है कि वह पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं।

लोकसभा सदस्य तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं।’’

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार शाम कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया अब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सूत्रों के हवाले से कन्हैया और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी के इस महीने कांग्रेस में शामिल होने की संभावना की खबरें आई थी।

इस बीच भाजपा ने भी कन्हैया और जिग्नेश के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पार्टी पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक की एनिवर्सरी पर कांग्रेस 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' वाले कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को स्वीकार कर रही है। ये कोई संयोग नहीं है। भारत के टुकड़े करने की कोशिश करने वालों के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की आदत है।

बता दें कि मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारेबाजी के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे। वह पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भाकपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे, हालांकि वह हार गए थे। दूसरी तरफ, दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जिग्नेश गुजरात के वडगाम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कन्हैया कुमारकांग्रेसManish Tewariजिग्नेश मेवानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो