लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दोषियों के साक्षात्कार संबंधी मीडिया हाउस के आवेदन पर पुनर्विचार करे तिहाड़: अदालत

By भाषा | Updated: March 12, 2020 07:02 IST

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने कहा कि प्राधिकारियों ने फांसी की तारीख तय होने के बाद एक दोषी को जेल के नियमों के विपरीत अपने वकील से मिलने की अनुमति दी, इसलिए वे चारों दोषियों के साक्षात्कार संबंधी मीडिया हाउस के अनुरोध पर विचार कर सकते हैं। दोषियों को 20 मार्च को फांसी दी जानी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को तिहाड़ जेल प्राधिकारियों से कहा कि वह 2012 में निर्भया के सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के चार दोषियों का साक्षात्कार लेने की इजाजत मांगने वाली मीडिया हाउस की याचिका पर नए सिरे से विचार करे। न्यायमूर्ति चावला ने जेल प्रशासन से कहा कि वह इस अनुरोध पर तर्कसंगत फैसला करे और मीडिया हाउस को बृहस्पतिवार तक इस बारे में सूचित करे।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को तिहाड़ जेल प्राधिकारियों से कहा कि वह 2012 में निर्भया के सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के चार दोषियों का साक्षात्कार लेने की इजाजत मांगने वाली मीडिया हाउस की याचिका पर नए सिरे से विचार करे।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने कहा कि प्राधिकारियों ने फांसी की तारीख तय होने के बाद एक दोषी को जेल के नियमों के विपरीत अपने वकील से मिलने की अनुमति दी, इसलिए वे चारों दोषियों के साक्षात्कार संबंधी मीडिया हाउस के अनुरोध पर विचार कर सकते हैं। दोषियों को 20 मार्च को फांसी दी जानी है।

न्यायमूर्ति चावला ने जेल प्रशासन से कहा कि वह इस अनुरोध पर तर्कसंगत फैसला करे और मीडिया हाउस को बृहस्पतिवार तक इस बारे में सूचित करे। अदालत ने इस बात का भी उल्लेख किया कि चारों दोषियों- मुकेश कुमार सिंह (32), पवन कुमार गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने की तारीख चार बार बदली गई है और इस संबंध में हाल में पांच मार्च को ऐसा आदेश दिया गया था तथा ऐसा फिर से होने की संभावना के मद्देनजर मीडिया हाउस के अनुरोध पर फिर से विचार किया जाए।

इसी टिप्पणी के साथ अदालत ने चारों दोषियों के साक्षात्कार की अनुमति मांगने वाले मीडिया हाउस की याचिका का निपटारा कर दिया।

मीडिया हाउस ने अपनी याचिका में दोषियों का साक्षात्कार लेने की इजाजत मांगने वाले अनुरोध पत्र को तिहाड़ जेल द्वारा अस्वीकार करने के फैसले को भी चुनौती दी थी। इसमें कहा गया था कि साक्षात्कार का उद्देश्य ‘‘भविष्य में ऐसे अपराधों के लिए भय पैदा करना है’’। मीडिया हाउस ने इसमें कहा कि जेल प्रशासन ने 25 फरवरी को आवेदन देकर साक्षात्कार की इजाजत मांगी थी लेकिन यह आवेदन 27 फरवरी को अस्वीकार कर दिया गया।

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपहाई कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील