कान्हा बाघ अभयारण्य में बाघिन मृत मिली

By भाषा | Published: January 27, 2021 04:56 PM2021-01-27T16:56:35+5:302021-01-27T16:56:35+5:30

Tigress found dead in Kanha tiger reserve | कान्हा बाघ अभयारण्य में बाघिन मृत मिली

कान्हा बाघ अभयारण्य में बाघिन मृत मिली

मंडला (मप्र), 27 जनवरी मध्यप्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य (केटीआर) में कथित तौर पर शिकारियों द्वारा बिछाए गये तार के जाल में फंसने से एक बाघिन की मौत हो गयी।

केटीआर के उप संचालक नरेश सिंह यादव ने बताया, ‘‘ करीब दो साल की उम्र की बाघिन को मंगलवार को यहां कान्हा बाघ अभयारण्य (केटीआर) की खापा वन रेंज में कुछ वन कर्मियों ने मृत पाया। उन्होंने बताया कि शिकारियों द्वारा लगाये गये तार के जाल में उलझने के बाद बाघिन की मौत हो गई।’’

यादव ने बताया कि शिकारियों ने वाहनों के क्लच में उपयोग किया जाने वाला तार इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यादव ने कहा कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के नियमानुसार बुधवार को मृत बाघिन के शव का परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि 2018 की बाघों की गणना के अनुसार मध्यप्रदेश में बाघों की देश में सबसे अधिक संख्या है जो मध्यप्रदेश को ‘‘टाइगर स्टेट’’ का दर्जा देती है।

मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई बाघ अभयारण्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tigress found dead in Kanha tiger reserve

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे