हिमाचल: भारत की तारीफ में बोले धर्मगुरू दलाई लामा, कहा- 'प्राचीन भारतीय ज्ञान विश्व शांति में दे सकता है योगदान'

By भारती द्विवेदी | Published: June 3, 2018 04:38 AM2018-06-03T04:38:22+5:302018-06-03T04:38:22+5:30

मीडिया के रोल पर चर्चा करते हुए उनका कहना था, 'मीडिया की भूमिका सच्चाई और तथ्यों के आधार पर लोगों को निष्पक्ष रूप से सूचित और शिक्षित करना है।'

Tibetan spiritual leader Dalai Lama says ancient Indian knowledge can contribute to world peace | हिमाचल: भारत की तारीफ में बोले धर्मगुरू दलाई लामा, कहा- 'प्राचीन भारतीय ज्ञान विश्व शांति में दे सकता है योगदान'

हिमाचल: भारत की तारीफ में बोले धर्मगुरू दलाई लामा, कहा- 'प्राचीन भारतीय ज्ञान विश्व शांति में दे सकता है योगदान'

नई दिल्ली, 3 जून: तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा ने शनिवार (2 जून) को हिमाचल के कांगड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया है। वहां पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की प्राचीन ज्ञान की काफी तारीफ की है। दलाई लामा ने कहा है- 'अगर भारत अपने प्राचीन ज्ञान को भावनाओं और अध्यात्म के साथ नए जमाने की पढ़ाई के साथ जोड़ दे तो भारत कई बौद्ध देशों के लिए प्रेरणा बन जाएगा।'

उन्होंने ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'उनकी जीवन की प्रतिबद्धताओं में से एक प्राचीन लेकिन वैज्ञानिक पद्धति को आधुनिक भारत की शिक्षा प्रणाली में शामिल करना है।' पर्यावरण विज्ञान की पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि इस बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए। मीडिया को भी उन्होंने समाज के लिए जरूरी बताया है। मीडिया के रोल पर चर्चा करते हुए उनका कहना था, 'मीडिया की भूमिका सच्चाई और तथ्यों के आधार पर लोगों को निष्पक्ष रूप से सूचित और शिक्षित करना है।'

चीन में तिब्बती लोगों के लिए उन्हें कहा कि वो सभी नालंदा की परंपरा को मनाने वाले हैं। उन्होंने इस बात का प्रमाण देते हुए बताया कि अब चीन यूनिवर्सिटी के स्कॉलर तिब्बती बौद्ध को नालंदा की असली बौद्ध परंपरा से जोड़कर देखते हैं। साथ ही कोई चीनी स्कॉलर अब तिब्बती बौद्ध धर्म और उनकी भाषा को अपनी पढ़ाी में शामिल कर रहे हैं।  

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Web Title: Tibetan spiritual leader Dalai Lama says ancient Indian knowledge can contribute to world peace

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे