लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं की मौत, लोगों ने की मारने की मांग

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:21 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 30 जनवरी उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के देवलथल इलाके में हाल ही में एक तेंदुए के हमलों में हुई तीन महिलाओं की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने उसे मारने की मांग करते हुए शनिवार को प्रदर्शन किया।

रामकोट गांव में प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले जगदीश कुमार ने कहा, ‘‘ हम तेंदुए को मारने तथा तीन दिन पहले ही तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली तीसरी महिला के तीन बेटों में एक के लिए सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।’’

जिला पंचायत सदस्य रह चुके कुमार ने कहा कि वन विभाग इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है और उसने उस तेंदुए को मारने के लिए केवल एक शिकारी को लगाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने डीएफओ से कुशल शिकारियों का एक दल तैनात करने की अपील की है क्योंकि अकेला शिकारी उन सभी स्थानों पर नहीं पहुंच पाएगा जहां तेंदुए छिपता होगा।’’

ग्रामीणों ने कहा कि उनके बीच भय का माहौल है क्योंकि तेंदुआ प्राय: इलाके में नजर आ जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो