लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में तस्कर को मारने संबंधी बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: August 31, 2021 23:11 IST

Open in App

राजस्थान सरकार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जिसमें कथित तौर पर वे एक फर्जी मुठभेड़ में एक तस्कर को मारने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में नागौर की सदर थाना अंजू कुमारी एवं झालावाड के अकलेरा थाना प्रभारी नन्द किशोर वर्मा और नागौर के कांस्टेबल भंवरलाल बुरडी को निलंबित कर दिया है। सरकार ने यह निर्णय उनकी कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लिया है, जिसमें वे एक तस्कर को थाने लाने के बजाय पुलिस मुठभेड़ में मारने को लेकर बातचीत कर रहे हैं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अंजू कुमारी, नागौर सदर के तत्कालीन थाना प्रभारी वर्मा और बुरडी को निलंबित कर दिया गया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर के निर्देशानुसार राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 संशोधित नियम 1983 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों पुलिस निरीक्षकों को निलंबित किया गया है।अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस सतर्कता) बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विभागीय जांच प्रकोष्ठ सतीश कुमार को नागौर जिले में तस्कर गणेश के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई से संबंधित घटनाक्रम की प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?