लाइव न्यूज़ :

भिंड में बिजली के तारों की चपेट में आने से बैलगाड़ी पर सवार तीन लोगों की मौत, दो झुलसे

By भाषा | Updated: October 25, 2021 15:58 IST

Open in App

भिंड (मप्र), 25 अक्टूबर मध्य प्रदेश के भिंड जिले में उमरी थाना क्षेत्र में एक बैलगाड़ी के हाई वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आने से बैलगाड़ी पर सवार एक परिवार के तीन लोगों की तथा दोनों बैलों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग झुलस गए।

चंबल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सचिन अतुलकर ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात को करीब आठ बजे उमरी थाना क्षेत्र के अमर सिंह का पुरा गांव में नहर के पास हुई। दो खंभों के बीच 11 हजार किलोवॉट का बिजली का तार टूट कर लटका हुआ था और बैलगाड़ी पर सवार लोग अंधेरे के कारण इसे देख नहीं सके। बैलगाड़ी के बिजली के तार के संपर्क में आने से एक दंपती और उनकी 12 वर्षीय बेटी की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इनके अलावा बैलगाड़ी के दो बैलों की भी करंट लगने से मौत हो गई जबकि बैलगाड़ी में सवार दो अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान श्याम सिंह (40), चिरैया (38) और उनकी बेटी अंकिता (12) के तौर पर हुई है।

संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को 10-10 हजार रुपए की वित्तीय सहायता तत्काल प्रदान की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण