लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के तीन उग्रवादी नेता गुटीय झगड़े में मारे गए

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 मई मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी समूह पीपुल्स रिवॉल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (प्रीपाक) के तीन वरिष्ठ नेता पड़ोस के म्यांमा में गिरोह के भीतर प्रतिद्वंद्विता में मारे गए।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रीपाक के कार्यवाहक अध्यक्ष खुमुजम रतन, संगठन सचिव मयांगबम जयचंद और एक अन्य नेता राजकुमार रामानंद म्यांमा के चिन प्रांत में मारे गए और पिछले सप्ताह घने जंगल में उनके शव को दफना दिया गया।

गुट के एक अन्य शीर्ष नेता अहिबा अंगोम के इशारे पर तीनों नेताओं की हत्या कर दी गयी। अंगोम पर संगठन के कोष से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा राशि गबन करने का आरोप था।

अधिकारियों ने बताया कि दिवंगत नेताओं ने वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेश दिये थे, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गयी।

अपराध को छिपाने के लिए अंगोम ने यह अफवाह फैला दी कि तीनों नेता 23 मई को सड़क दुर्घटना में मारे गए गए और एक खाई से उनके शव निकाले गए और संगठन के एक शिविर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अब यह साबित हो चुका है गुटीय प्रतिद्वंद्विता में तीनों नेताओं की जान गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित