लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:14 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 15 सितंबर गोरखपुर जिले में बुधवार को मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुशीनगर जिले के निवासी फारुख अंसारी (35) अपनी पत्नी नगमा (29) और बेटी नूरजहां तथा पांच वर्षीय बेटे फैजल को लेकर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिपराइच-गोरखपुर मार्ग पर सुभान अली गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक ऑटो रिक्शा से जबरदस्त टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में फारुख, नगमा और नूरजहां की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल फैजल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और ऑटो रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?