लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:23 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),19 मार्च नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्यों कमल, अशोक तथा गीता को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 18 फर्जी आधार कार्ड ,18 पैन कार्ड, 21 विभिन्न बैंकों की चेक बुक , भारत के तीन तथा नेपाल के चार पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, नेपाली मुद्रा, कंबोडिया की मुद्रा तथा मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग नेपाल से सीधे- साधे लोगों को भारत में लेकर आते हैं, यहां पर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि बनवाते हैं तथा उसके आधार पर उनके नाम से यहां के विभिन्न बैंकों में खाता खोलते हैं और उन्हें 25 हजार रुपये देकर वापस नेपाल भेज देते हैं।

उन्होंने बताया कि उसके बाद ये लोग इंटरनेट बैंकिंग करने वाले लोगों के खातों में सेंध लगाकर उनके खाते को हैक कर लेते हैं और फर्जी दस्तावेज के आधार पर खोले गए खाते में, ये अपराधी हैकिंग के जरिए रकम ट्रांसफर करते हैं ।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने कुछ समय पूर्व राजस्थान के भीलवाड़ा में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी के खाते को हैक कर उससे 82 लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस भी नोएडा पहुंच गई है। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इनके कुछ अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष