लाइव न्यूज़ :

वनाग्नि में तीन मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:39 IST

Open in App

गोंदिया, नौ अप्रैल महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा बाघ अभयारण्य (एनएनटीआर) में लगी आग को बुझाने के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नवेगांव-नागझिरा बाघ अभयारण्य के वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक एम रामानुजम ने एक बयान जारी कर बताया कि अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे अभयारण्य के नागझिरा और पीटेझारी इलाके के कुछ स्थानों में आग लगा दी ।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों और कामगारों सहित वन विभाग के 50 से 60 कर्मचारी आग बुझाने के काम में लगे और इस पर शाम पांच बजे तक काफी हद तक काबू पा लिया गया था।

बयान में कहा गया कि तेज हवा के कारण आग दोबारा भड़क गई जिसमें घिरने से तीन वन श्रमकिों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए।

इसमें कहा गया है कि मरने वालों की शिनाख्त राकेश मडावी (40), रेकचंद राणे (45) और सचिन श्रीरंगे (27) के तौर पर हुई है।

राजानुजम ने बताया कि घायलों — विजय मरस्कोल्हे (40) और राजू सयाम (30) को बृहस्पतिवार की देर रात नागपुर के अस्पताल भेजा गया है।

बयान में यह भी कहा गया है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

रामानुजम ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और इसके अलावा अलावा प्रत्येक के लिये पांच—पांच लाख और रुपये का इंतजाम किया जायेगा और यह रकम इलाके के निर्वाचित जनप्रतनिधियों, गैर सरकारी संगठनों एवं एनएनटीआर से जुटायी जाएगी ।

वहीं अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह वन​ विभाग के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया, हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत करा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?