लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर में ट्रक और जीप की टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:52 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक चालक और उसका सहायक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि हादसे में जीप चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई।

पुलिस ने मृतक की पहचान विशुनपुरा निवासी रज्जाक (45) , बिहार के तरवारा निवासी अर्चना (38) कौआ पट्टी निवासी 40 वर्षीय चालक मुन्ना खरवार के रूप में हुई है।

तमकुहीराज के पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलचंद कनौजिया ने कहा कि घटना की जांच कर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह