लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर चली मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: December 30, 2021 13:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया मुठभेड़ में तीन सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। दक्षिण कश्मीर में बुधवार को शुरू हुई दो मठभेड़ों में अभी तक छह आतंकवादी मारे गए हैं। कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादी मारे गए थे।

अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सेना के तीन जवान और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया, जिन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। वहां सेना के एक जवान की मौत हो गई।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ये जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी थे और मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से अब तक चार की पहचान हो पाई है, जिनमें से दो के पाकिस्तानी और दो के स्थानीय नागरिक होने की जानकारी मिली है। दो अन्य आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।’’

पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे। अन्य दो आंतकवादी स्थानीय नागरिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है