लाइव न्यूज़ :

पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां, 44 अफगान सिख भारत पहुंचे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:17 IST

Open in App

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने मंगलवार को सिखों के धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को आदरपूर्वक ग्रहण किया। काबुल से ताजिकिस्तान के दुशांबे होते हुए एयर इंडिया की विशेष उड़ान भारत पहुंची और इसी विमान से गुरू ग्रंथ साहिब की ये तीनों प्रतियां और 44 अफगान सिख यहां लाए गए हैं। भारत सरकार के साथ अफगानिस्तान से निकासी प्रयासों में समन्वय करने वाले लोगों के अनुसार, गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को यहां न्यू महावीर नगर में गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा ले जाया जाएगा।न्यूयॉर्क के समाजसेवी मनदीप सिंह सोबती की ओर से पुनर्वास प्रयासों में समन्वय कर रहे उद्यमी के भल्ला ने कहा,‘‘ अफगान सिख अगला इंतजाम होने तक करोल बाग में एक होटल में ठहरेंगे।’’ उन्होंने बताया कि सोबती और परमजीत सिंह आनंद ने अपने सोबती फाउंडेशन के जरिए और भारत सरकार के मार्गदर्शन में अफगानिस्तान के इन नागरिकों के पुनर्वास का जिम्मा उठाया है। पुरी, मुरलीधरन, सरकारी अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अफगान नागरिकों की अगवानी के लिए सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने ट्वीट किया,‘‘ आज मुझे काबुल से दिल्ली पहुंचे गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन ‘स्वरूप’ की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्हें धर्मग्रंथ की प्रति ले जाते हुए दिखाया गया है। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पुरी ने कहा, "मानवता की सेवा करने के गुरु नानक देव जी के उपदेश का पूरे सिख समुदाय द्वारा पालन किया जा रहा है।" हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा और ब्रजेश रायंद तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह भी मौजूद थे। सोमवार को भारतीय वायु सेना के विमान से 44 अफगान सिखों सहित 78 लोगों को काबुल से दुशांबे ले जाया गया था। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि ये लोग एयर इंडिया की उड़ान से सुबह करीब 9.50 बजे (मंगलवार को) दिल्ली पहुंचे। यह फोरम विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय कर रहा है। चंडोक ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को न्यू महावीर नगर स्थित गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा ले जाया जाएगा।उन्होंने बताया कि लगभग 200 अफगान सिख और हिंदू अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने काबुल के करते परवान गुरुद्वारे में शरण ली हुई है, जो हवाई अड्डे के करीब है। चंडोक ने बताया कि लगभग 75 और अफगान सिखों और हिंदुओं को जल्द ही निकाले जाने की संभावना है। भारत ने सोमवार की रात तक अफगानिस्तान से लगभग 730 लोगों को बाहर निकाला है। लोगों को निकालने की प्रक्रिया 16 अगस्त को शुरू हुयी थी। भारत अमेरिका और अन्य मित्र देशों के समन्वय से निकासी मिशन चला रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबारकरोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी नहीं?, एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, पुरी ने कहा-पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, केरोसिन की कमी नहीं, वीडियो

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कारोबारदिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई के होटलों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी?, पुरी और जयशंकर से पीएम मोदी ने की चर्चा, होटल और रेस्तरां प्रभावित

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos