लाइव न्यूज़ :

पंजाबः मंत्रिपद नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के तीन विधायकों ने विधानसभा कमेटी से दिया इस्तीफा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 15, 2018 16:54 IST

मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे तीनों विधायकों ने सोमवार को विधानसभा के स्पीकर को अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया। यह तीनों विधायक मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्री बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

Open in App

चंडीगढ़, 15 मईः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भले ही सरकार में सब कुछ ठीक चलने का दावा कर रहे हों, लेकिन पार्टी के तीन वरिष्ठ विधायकों के विधानसभा की विभिन्न कमेटियों से इस्तीफा देने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि यह इस्तीफे इसलिए दिए गए हैं कि सरकार के मंत्रिमंडल में इन तीनों नामों को जगह नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे तीनों विधायकों ने सोमवार को विधानसभा के स्पीकर को अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया। यह तीनों विधायक मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्री बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इस्तीफा देने वाले एक विधायक तो पूर्व समय के दौरान कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनमें राकेश पांडे, अमरीक सिंह ढिल्लों और रणदीप सिंह नाभा का नाम है। तीनों विधायकों का कहना है कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर भविष्य के बारे में बात करेंगे।

वहीं, विधायक पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के फैसले पर उंगली उठा रहे थे। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तीन विधायकों ने अमरिंदर के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद सोमवार को तीन और विधायक मुख्यमंत्री के विरूद्ध खुलकर सामने आए।

लुधियाना जिले से छह बार विधायक रहे राकेश पांडे ने मंत्रिपद नहीं मिलने से विधानसभा की पब्लिक अंडर कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। वही, चार बार विधायक रहे अमरीक सिंह ढिल्लों लाइब्रेरी कमेटी के चेयरमैन थे। उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा वरिष्ठ विधायक रणदीप सिंह नाभा भी इसी कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने भी इस कमेटी से इस्तीफा दे दिया। 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाब समाचारकैप्टन अमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो