लाइव न्यूज़ :

ईट भट्टे के पास बने गड्ढे में गिरकर तीन बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:05 IST

Open in App

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में शुक्रवार को एक ईंट भट्ठे के पास गड्ढे में गिरकर तीन बच्‍चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। घोसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार उत्तम ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में सुबह आठ बजे के करीब बच्चे शौच करने के लिए गए थे जहां ईट भट्टे के पास एक गड्ढे में पानी भरा था और वहां फिसल कर तीन बच्चे डूब गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में अरुण राजभर (चार), अनिल राजभर (छह) और शुभम राजभर (तीन) एक अन्‍य बच्चे के साथ शौच के लिए ईंट भट्ठे की ओर गये थे। उसी दौरान पैर फिसलने की वजह से एक बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए सभी बच्चे गड्ढे में उतर गये और वे भी डूबने लगे। चारों बच्चों में एक बच्चा बच गया जिसने घर आकर बाकी बच्चों के डूबने की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और तीनों बच्‍चों को गड्ढे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक इनमें से दो बच्चे अपने ननिहाल आये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर का विपक्ष पर हमला, बोले- 'राजभर समाज ओम प्रकाश राजभर से सावधान हो गया है, अखिलेश यादव झूठे आकड़ों से जनता को गुमराह कर रहे हैं'

भारतUP Election 2022: जानिए ओम प्रकाश राजभर और अनिल राजभर के बीच वाराणसी की किस सीट पर हो सकती है टक्कर

भारतउत्तर प्रदेश सरकार परीक्षण के बाद लागू करेगी सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट : अनिल राजभर

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो