लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर में तीन शव मिले

By भाषा | Updated: March 14, 2021 15:33 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र) 14 मार्च उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वाराणसी की सीमा पर स्थित चुनार थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव में रविवार सुबह खून से लथपथ तीन शव मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

चुनार के थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव में सड़क के किनारे तीन व्यक्तियों के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को चार पहिया वाहन के कवर से ढका गया था। उन्होंने बताया कि जब प्रातः ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया तो मृतकों में से एक व्यक्ति के पास से एक डायरी मिली जिससे उसकी पहचान राजकुमार उर्फ पिंटू यादव, निवासी गोरारी, जिला रोहतास, बिहार के रूप में हुई। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दूसरा व्‍यक्ति पिंटू है जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच की है।

उन्होंने बताया कि मृतक राजकुमार उर्फ पिंटू के भाई बिट्टू यादव से मोबाइल पर पुलिस की हुई बातचीत के बाद पता चला कि उसका भाई पिंटू कुमार सिंह निवासी बाईपास रोड, सोनभद्र की गाड़ी चलाता था और वह शनिवार शाम चार से पांच बजे के बीच वाहन स्वामी के साथ गोरारी, रोहतास के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि इनके साथ पड़ोस में ही रहने वाला ओम (30) भी गया था। इसके बाद परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग