नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
By भाषा | Published: July 26, 2021 01:17 PM2021-07-26T13:17:31+5:302021-07-26T13:17:31+5:30
मुजफ्फरनगर (उप्र), 26 जुलाई जिले में 15 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। आरोपी शिव, विशाल और अंकित के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के हैं।
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, तीनों ने पहले गांव से उनकी बेटी का अपहरण किया और फिर उसे पड़ोसी राज्य के रुड़की शहर स्थित एक होटल ले गए। बलात्कार करने के बाद उन्होंने पीड़िता को राजमार्ग पर छोड़ दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।