लाइव न्यूज़ :

भोपाल में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:30 IST

Open in App

रायसेन (मप्र), 15 सितंबर मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के गुनगा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन पर इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था।

रायसेन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमृतलाल मीणा ने बुधवार को बताया कि जिले के सांची थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा भोपाल जिले में गुनगा थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बीमार बहन की मदद के लिए वहां गई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थी और 12 सितंबर की रात को पीड़िता घर में अकेली थी। तभी उसके जीजा का पड़ोसी शैतान सिंह लोधी अपने दो साथियों दीपक लोधी और लीला किशन के साथ उसके घर पहुंचा और नाबालिग से जीजा के बारे में पूछा।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने जब जीजा-दीदी दोनों के अस्पताल में होने की बात कही तो तीनों आरोपी जबरन घर में घुस आए और शैतान और दीपक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान लीला किशन मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।

उन्होंने कहा कि रायसेन जिले में अपने घर वापस आने के बाद पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद रायसेन जिले के सांची पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती