लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा खतरा ''पुलिस स्टेशन'' में होता है : चीफ जस्टिस एनवी रमण

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 9, 2021 08:55 IST

देश के प्रमुख न्यायधीश एनवी रमण ने मानवाधिकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा पुलिस थानों को बताया । उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में हिरासत में जो यातनाएं दी जाती है ,यह हमारे समाज में अभी भी व्याप्त है ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान न्यायधीश ने पुलिस थानों को मानवाधिकारों के लिए सबसे खतरा बताया उन्होंने कहा कि हमें लोगों को यह विश्वास दिलाने की जरूरत है कि हम आपके लिए हैं मुख्य न्यायधीश ने कहा कि कमजोर आबादी लंबे समय से न्याय प्रणाली से बाहर रही है

दिल्ली : भारत के प्रधान न्यायधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण ने हिरासत में प्रताड़ना पर चिंता व्यक्त करते हुए एक समारोह में कहा कि मानवाधिकारों और शारीरिक अखंडता के लिए सबसे ज्यादा खतरा 'पुलिस थानों' में होता है । न्यायधीश ने मानवाधिकारों और किसी भी व्यक्ति की गरिमा को पवित्र बताते हुए कहा कि 'हिरासत में यातना और अन्य तरीके के अत्याचार ऐसी समस्याएं है, जो अभी भी हमारे समाज में व्याप्त हैं । '

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश ने कहा  कि संवैधानिक घोषणाओं और तमाम गारंटियों के बावजूद पुलिस थानों में प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व की कमी के कारण गिरफ्तारी या हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।  शुरुआती घंटों में लिए गए फैसले के बाद आरोपी की खुद की रक्षा करने में क्षमता निर्धारण करेंगे।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हालिया रिपोर्टों के अनुसार विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी थर्ड डिग्री से नहीं बख्शा जाता है । हालांकि इस मामले में उन्होंने किसी घटना का जिक्र नहीं किया । उन्होंने कहा कि पुलिस की जातियों को रोकने के लिए आगे का रास्ता कानूनी सहायता के संवैधानिक अधिकार और मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी का प्रसार था ।

मुख्य न्यायधीश ने ऐप लॉन्च किया 

एक कानूनी सेवा एप लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि हर पुलिस स्टेशन या जेल में डिस्प्ले बोर्ड गया आउटूर होल्डिंग लगाना इस दिशा में एक बड़ा कदम है । हालांकि नालसा को पुलिस अधिकारियों को देशव्यापी रूप में संवेदनशील बनाना चाहिए । मुख्य न्यायाधीश रमना ने कहा कि भारत में अभियुक्तों को मुफ्त कानूनी सेवा देने की लंबी परंपरा रही है, जो ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा कि 'यदि हम कानून के शासन द्वारा शासित समाज के रूप में बने रहना चाहते हैं तो हमारे लिए यह अनिवार्य है कि हम अत्याधिक विशेषाधिकार प्राप्त और सबसे कमजोर लोगों के बीच न्याय तक पहुंच के अंतर को खत्म करें और आने वाले समय के लिए हमें यह याद रखना चाहिए कि सामाजिक आर्थिक विविधता की वास्तविकता है जो हमारे देश में व्याप्त है । कभी भी अधिकारों से वंचित रहने  का कारण नहीं हो सकती। '

उन्होंने कहा कि 'यदि एक संस्था के रूप में न्यायपालिका नागरिकों का विश्वास हासिल करना चाहती है तो हमें सभी को आश्वस्त करना होगा कि हम उनके लिए मौजूद है । लंबे समय तक कमजोर आबादी न्याय प्रणाली से बाहर रही है।' 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारसुप्रीम कोर्टएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत