लाइव न्यूज़ :

मुंबई के एक पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी, निष्क्रिय करने के बदले मांगे 5 करोड़

By भाषा | Updated: August 23, 2022 12:43 IST

सहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक शरारत भरा कृत्य और एक फर्जी फोन कॉल प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने बाद में सहार पुलिस से संपर्क किया।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार को एक शख्स के धमकी देने के बाद उपनगर अंधेरी स्थित होटल की तलाशी ली गईसहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक शरारत भरा कृत्य और एक फर्जी फोन कॉल प्रतीत होता है।पुलिस ने फोन करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मुंबईः मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके चार जगह बम रखे होने का दावा किया और उन्हें उड़ाने की धमकी दी। उस व्यक्ति ने इन बमों को निष्क्रिय करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग भी की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक शख्स के धमकी देने के बाद उपनगर अंधेरी स्थित होटल की तलाशी ली गई। सहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक शरारत भरा कृत्य और एक फर्जी फोन कॉल प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने बाद में सहार पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने फोन करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है और उसकी खोज की जा रही है। 

टॅग्स :मुंबईबममुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी