लाइव न्यूज़ :

हजारों लोगों ने अरुण जेटली को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, लगाए गए 'अमर रहें' के नारे

By भाषा | Updated: August 25, 2019 18:19 IST

जामा मस्जिद इलाके के एक भाजपा कार्यकर्ता दिलदार हुसैन ने कहा, ‘‘मैं पार्टी के एक नेता के साथ उनके घर जाया करता था। वह बहुत शालीन और स्नेही व्यक्ति थे जो पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद के किसी भी अनुरोध को बमुश्किल ही न कह पाते थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देअरुण जेटली के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी तोप गाड़ी से यमुना किनारे निगमबोध घाट ले जाया गया।66 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था।पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेटली को ऐसा नेता बताया जिन्होंने जरूरत पड़ने पर हमेशा उनकी मदद की।

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर रविवार को भाजपा मुख्यालय लाया गया जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में पूर्व वित्तमंत्री का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ यहां निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जेटली के बेटे रोहन ने चिता को मुखाग्नि दी।राष्ट्रध्वज में लिपटा पार्थिव शरीर उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास से सुबह 11 बजे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा मुख्यालय लाया गया। इस दौरान आकाश ‘जेटली अमर रहें’ के नारों से गुंजायमान हो गया। पार्थिव शरीर वहां ढाई घंटे से अधिक समय तक रखा गया। शीर्ष नेताओं से लेकर स्कूली बच्चों समेत आम आदमी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। कुछ की आंखें तो उनकी अंतिम झलक देखकर नम हो गई।भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी जेटली को पुष्पांजलि अर्पित की। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ जेटली का निधन अपूरणीय क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’ इसके बाद पार्थिव शरीर को फूलों से सजी तोप गाड़ी से यमुना किनारे निगमबोध घाट ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार किया गया। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था जहां नौ अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।भाजपा मुख्यालय में जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मणिपुर की राज्यपाल नज्मा हेपतुल्ला, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और योग गुरु रामदेव भी शामिल रहे। रूपाणी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य रहे। हम राज्य में उनकी रणनीति की मदद से कई चुनाव जीते। हम उनकी कमी हमेशा महसूस करेंगे।’’ भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कतार में खड़े थे और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ तथा ‘जेटली जी अमर रहें’ जैसे नारे लगा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेटली को ऐसा नेता बताया जिन्होंने जरूरत पड़ने पर हमेशा उनकी मदद की।जामा मस्जिद इलाके के एक भाजपा कार्यकर्ता दिलदार हुसैन ने कहा, ‘‘मैं पार्टी के एक नेता के साथ उनके घर जाया करता था। वह बहुत शालीन और स्नेही व्यक्ति थे जो पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद के किसी भी अनुरोध को बमुश्किल ही न कह पाते थे।’’ झारखंड के गिरडीह से एक भाजपा कार्यकर्ता राज किशोर ने अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा मुख्यालय के बाहर इंतजार किया। उन्होंने उन्हें एक ‘‘संयमी नेता बताया जो अपने शब्दों या काम से कभी किसी को आहत नहीं करता था।’’ किशोर ने कहा, ‘‘उनका आचरण और आदतें हमेशा अच्छी होती थी। मैंने कई कहानियां सुनी कि कैसे पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता जब उनसे मदद की दरख्वास्त करते थे तो वह उनकी मदद करते थे।’’शनिवार को जेटली का पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा गया था जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और विभिन्न दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह ने शनिवार को कहा कि जेटली भ्रष्टाचार के खिलाफ एक योद्धा थे और जनता के लिए जनधन योजना लाने, नोटबंदी एवं जीएसटी के सफल क्रियान्वयन का श्रेय उन्हें जाता है।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

क्रिकेटDDCA Election Results Out: रोहन जेटली को 1577 वोट और कीर्ति आजाद को 777 मत?, टीएमसी सांसद को अरुण जेटली के बेटे ने हराया, सभी पद पर रोहन गुट का कब्जा!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"