लाइव न्यूज़ :

जनता के पैसों को लूटने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:08 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पैसों की कथित हेराफेरी के सिलसिले में रविवार को बीरभूम जिले में स्थानीय सरकारी अधिकारी और एक पंचायत सदस्य को सलाखों के पीछे भेजने की चेतावनी दी और कहा कि जनता के पैसों को लूटने में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जिले के मयूरेश्वर क्षेत्र में पार्टी की एक बैठक के दौरान घोष ने कहा कि एक खंड विकास अधिकारी पर पंचायत के एक सदस्य के साथ मिलकर जनता के पैसों की हेराफेरी करने के कई आरोप लगे हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “किसी ने जनता के पैसों से तीन मंजिला मकान बनवा लिया है और वह हर सुबह अपनी बालकनी में बैठ कर चाय पीता है जबकि जनता को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। तुम्हारा समय पूरा हो चुका है।” घोष ने कहा, “मुझे पता चला है कि स्थानीय बीडीओ आम आदमी के हितों के खिलाफ काम कर रहा है। वह पंचायत के एक सदस्य के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम कह रहे हैं कि सुधर जाओ… जनता के पैसों को लूटने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।” सत्तारूढ़ दल की आलोचना करते हुए घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के बहुत से नेता लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए ओडिशा में भी जेल गए हैं। उन्होंने कहा, “हम इस राज्य में भी भ्रष्टाचारियों को जेल भेज सकते हैं। बेईमानी बंद कीजिये।” भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संभवतः चिट फंड घोटाले के संबंध में हुई गिरफ्तारियों का हवाला दे रहे थे। घोष के आरोपों का जवाब देते हुए तृणमूल के महासचिव कुणाल घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “दिलीप बाबू बड़े-बड़े दावे करते हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती।” उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी पार्टियों को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के जरिये धमकाने के सिवा और कुछ नहीं जानती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल शपथ समारोह में PM मोदी के भावुक और यादगार पल

भारतअग्निमित्रा पॉल से लेकर दिलीप घोष तक: सुवेंदु अधिकारी के साथ मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी लिस्ट

भारतमुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की गौड़ीय पोशाक ने बटोरी सुर्खियां; जानें इसके पीछे का सांस्कृतिक महत्व

भारतSuvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

भारतSuvendu Adhikari Oath: सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के मुख्यमंत्री, जानें कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल