लाइव न्यूज़ :

जो विपक्ष के संपर्क में हैं, वे तृणमूल छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं : ममता

By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:55 IST

Open in App

कोलकाता, चार दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष के संपर्क में रहने वाले तृणमूल नेता पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।

हालांकि टीएमसी सुप्रीमो ने कोई नाम नहीं लिया, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनका इशारा हाल ही में मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले असंतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के खिलाफ बोलने वाले कुछ अन्य विधायकों की ओर था।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिन में हुई पार्टी की बैठक में बनर्जी ने कहा कि अगर एक नेता पार्टी से बाहर हो जाता है तो वह ऐसे लाख और नेता बना सकती हैं।

उन्होंने शुभेन्दु अधिकारी के पिता और पुरबा मेदिनीपुर टीएमसी प्रमुख और कांथी से सांसद शिशिर अधिकारी के साथ भी बात की और उनसे पार्टी विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने और पार्टी की जिला इकाई से विरोध खत्म करने को कहा।

टीएमसी नेता ने कहा, 'शिशिर दा ने कहा कि वह इस पर गौर करेंगे।’

बनर्जी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और टीएमसी की किसान शाखा से कहा कि वह आठ दिसंबर से मध्य कोलकाता में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करे।

उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विपक्षी खेमे के संपर्क में रहने वाले लोग पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू