लाइव न्यूज़ :

धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करने वालों की पोल खुली : गहलोत

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:27 IST

Open in App

जयपुर, 28 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि देश में धर्म के नाम पर बंटवारे का प्रयास करने वालों की पोल खुलती जा रही है और आज देश को कांग्रेस के संगठन और उसकी नीतियों की जरुरत सबसे ज्यादा है।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू बनाम हिंदुत्व की जो बहस छेड़ी है उसका मर्म समझने की आवश्यकता है।

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘यह देश हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, जैन सबका है और सबने मिलकर आजादी की जंग लड़ी थी। अब जो धर्म के नाम पर बंटवारा करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं समझता हूं कि इनकी पोल खुलती जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी राहुल गांधी ने जो बहस छेड़ी है हिंदू बनाम हिंदुत्व की, उसका मर्म समझने की आवश्यकता है। उनके कहने का मर्म यह है कि एक तरफ हिंदू है, जिसके महान संस्कार-संस्कृति-परंपराएं सदियों से हैं, जिसके भाव प्रेम और भाईचारा के हैं, और दूसरी ओर वे ताकतें हैं जो हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रही हैं, उनका हिंदू बनना भी स्यूडो (छलावा) है।’’

हाल में हरिद्वार में संपन्न ‘धर्म संसद’ में दिए गए कथित घृणा-भाषणों की निंदा करते हुए गहलोत ने कहा कि हरिद्वार और रायपुर में अभी कुछ साधु-संतों ने जिस भाषा का उपयोग किया वह शर्मनाक है। साधु-संतों का हम सभी सम्मान करते हैं, उनका भगवा वस्त्र अपने आपमें त्याग और संस्कार का संदेश देता है, लेकिन उन्होंने जिस भाषा का उपयोग किया वह शर्मनाक थी और उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

गहलोत ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि एक संत श्यामसुंदर दास ने तो वहीं खड़े होकर कह दिया कि ‘मैं इस धर्म संसद से अलग होता हूं’, इसका क्या मायने हुआ? ऐसे में आप समझ सकते हैं कि देश बड़े अजीब दौर से गुजर रहा है। ऐसे वक्त में कांग्रेस संगठन की, उसकी विचारधारा की, उसकी नीतियों की, उसके कार्यक्रमों की देश को और ज्यादा जरूरत है, ऐसा मेरा मानना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(डॉक्टर भीम राव) आंबेडकर के सानिन्ध्य में संविधान बना। आज दुःख होता है कि उस संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश में लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे में है, सभी संस्थाएं बर्बाद हो रही हैं, पूरा देश चिंतित है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि सत्तासीन लोग ऐसीभाषा बोलते हैं... 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया, राहुल गांधी को लेकर जो षड्यंत्र किये गए, सोशल मीडिया पर जो माहौल बनाया गया उसे सभी जानते हैं... पर अब उनकी पोल खुलती जा रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चाहे चीन का मुद्दा हो, यह बेरोजगारी, महंगाई का... हर मुद्दे पर अब लोग राहुल गांधी की बात सुनते हैं। मैं समझता हूँ कि धीरे-धीरे पूरे देश को समझ आ रहा है कि कैसे झूठ फैलाकर राजनीति की जा रही है, मैं समझता हूँ की आने वाला वक्त में आप देखेंगे कि कैसे इनका पर्दाफाश होता है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेताओं पर धर्म को राजनीति में मिलाने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में क्या माहौल बनाया जा रहा है, मोदी स्वयं बार-बार जा रहे हैं वहां पर। क्यूँ जा रहे हैं, क्या जरूरत पड़ी है कि आपको इस प्रकार से ... धर्म तो व्यक्तिका निजी मामला है।’’

मोदी के बनारस में कार्यक्रम की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘आप धर्म को राजनीति में मिलाकर के राजनीति कर रहे हो चुनाव के लिए, धर्म व्यक्तिगत मामला होता होता उस ढंग से धर्म को सम्मान प्राप्त होता है, तो मोदी हों चाहे अमित शाह हों चाहे भाजपा के योगी हों ये तमाम लोग जो हैं हदें पार कर रहे हैं देश के अंदर, उसी रूप में आगे बढ़ रहे हैं पर लोग समझ गए हैं कि इनके धर्म के क्या मायने हैं और राहुल गांधी जी के धर्म के क्या मायने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए