लाइव न्यूज़ :

इस बार वर्चुअल होगा जन साहित्य उत्सव, किसानों की समस्याओं पर भी होगी चर्चा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:25 IST

Open in App

जयपुर, 11 जनवरी जयपुर में आयोजित होने वाला सालाना जन साहित्य उत्सव (पीएलएफ) इस बार वर्चुअल होगा। इसमें लगभग 45 सत्रों में नेहरू, गांधी से लेकर किसानों की समस्याओं तक पर चर्चा होगी।

पीएलएफ के मुख्य संयोजक ईशमधु तलवार ने बताया कि राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से पीएलएफ अगले फरवरी माह में ऑनलाइन आयोजित होगा। इसमें लगभग 45 सत्र होंगे।

उन्होंने बताया कि इस सालाना आयोजन में किसानों की समस्या के साथ ही जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी पर भी सत्र होंगे। विख्यात लेखक पुरुषोत्तम अग्रवाल का नेहरू की प्रासंगिकता पर व्याख्यान होगा, जबकि गांधी और स्त्री विमर्श विषय पर चर्चा में विद्या जैन, बीएम शर्मा, शंकर कुमार सान्याल के साथ ही अमेरिका के प्रोफेसर मैट मेयर भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अविनाश पांडे की पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा?’ को केंद्र में रखकर हमारे समय के नायकों को इतिहास से पीछे धकेलने के मुद्दे पर भी बातचीत होगी।

फरवरी के चारों रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले पीएलएफ में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर ‘प्यार का बाजार और लव जिहाद’ विषय पर भी एक सत्र होगा। इसके अलावा ‘लेखक से मिलिए’ नाम से रोजाना एक सत्र होगा।

पीएलएफ के संयोजक प्रेमचंद गांधी ने बताया कि हर साल एक विंटेज सेशन रखने का भी फैसला किया गया है जिसके तहत इस बार रांगेय राघव की कालजयी कृति "कब तक पुकारूं" पर चर्चा की जाएगी। इसमें दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, कल्याण प्रसाद वर्मा, मधुरेश, जीवन सिंह मानवी, चरणसिंह पथिक आदि भाग लेंगे। रांगेय राघव की पत्नी सुलोचना रांगेय राघव इस उपन्यास के बनने की कहानी बताएंगी। दलित साहित्य में महिला लेखन और मुख्यधारा की राजनीति में आदिवासियों की भूमिका पर भी सत्र होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण