लाइव न्यूज़ :

आजादी से पहले लॉन्च किए गए थे ये भारतीय उत्पाद, आज भी कायम है जलवा, जानिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: August 15, 2023 6:20 PM

आजादी से पहले लॉन्च किए गए कई भारतीय उत्पाद आज भी अस्तित्व में हैं और फल-फूल रहे हैं। स्वतंत्रता-पूर्व भारत में ब्रिटिश उत्पादों का मुकाबला करने के लिए कुछ भारतीय उद्यमियों ने तब भी पूरा जोर लगाया था और अब आजादी के 76 साल बाद भी इन उत्पादों का जलवा कायम है।

Open in App
ठळक मुद्देअब भी कुछ उत्पादों का जलवा कायम है जो आजादी से पहले लॉन्च किए गए थेबोरोलीन, पारले-जी और रूह अफ़ज़ा का नाम सबसे आगेभारत के सबसे बड़े समूह टाटा का योगदान भी बेहद अहम

नई दिल्ली: लंबे संघर्ष के बाद जब भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली तब देश में उद्योग-धंधों की स्तिथि बहुत अच्छी नहीं थी। लेकिन  आजादी से पहले लॉन्च किए गए कई भारतीय उत्पाद आज भी अस्तित्व में हैं और फल-फूल रहे हैं।  स्वतंत्रता-पूर्व भारत में ब्रिटिश उत्पादों का मुकाबला करने के लिए कुछ भारतीय उद्यमियों ने तब भी पूरा जोर लगाया था और अब आजादी के 76 साल बाद भी इन उत्पादों का जलवा कायम है।

इन्हीं में से एक उत्पाद है बोरोलीन। ये एक हरे रंग की ट्यूब में आती है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में इसके हाथी लोगो के लिए इसे हाथीवाला क्रीम भी  कहा जाता है। बोरोलीन का निर्माण कोलकाता स्थित जीडी फार्मास्यूटिकल्स द्वारा किया जाता है। इसे लॉन्च हुए 94 साल हो गए लेकिन प्रतिस्पर्धी कॉस्मेटिक बाजार के बीच भी इसका जलवा कायम है। उद्यमी  गौर मोहन दत्ता ने स्वदेशी आंदोलन में शामिल होने का फैसला लेने के बाद इसकी शुरुआत की थी। 

इस कड़ी में दूसरा नाम है गर्मियों में पिए जाने वाले एक प्रमुख पदार्थ रूह अफ़ज़ा का। स्वतंत्रता-पूर्व भारत में इसे गर्मी से राहत पाने के लिए एक हर्बल मिश्रण के रूप में शुरू किया गया था।  बाद में यह एक प्रमुख उत्पाद बन गया। रूह अफ़ज़ा की शुरुआत 1907 में हकीम हाफ़िज़ अब्दुल मजीद द्वारा की गई थी और इसे पुरानी दिल्ली से लॉन्च किया गया था। वर्तमान में, रूह अफ़ज़ा का निर्माण मजीद और उनके बेटों द्वारा स्थापित कंपनियों, हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया द्वारा किया जाता है। ये पाकिस्तान और बंग्लादेश में भी हैं।

इस कड़ी में भारत के सबसे बड़े समूह टाटा के योगदान के बारे में बात करना भी महत्वपूर्ण है। मुंबई में ताज महल पैलेस होटल 1903 से विश्व प्रसिद्ध मेहमानों, रॉयल्टी से लेकर गणमान्य व्यक्तियों तक की मेजबानी कर रहा है। ताज महल पैलेस होटल को भारतीय आर्किटेक्ट रावसाहेब वैद्य और डीएन मिर्जा द्वारा डिजाइन किया गया था। होटल की नींव 1898 में रखी गई थी और इसे सोराबजी कॉन्ट्रैक्टर ने बनवाया था। 16 दिसंबर, 1903 को पहली बार इस होटल में 17 मेहमान ठहरे थे। आज ताज महल पैलेस होटल भारत की पहचान है। 

इस कड़ी में अगर  पारले-जी का नाम न लिया जाए तो बात अधूरी रहेगी। एक लड़की की तस्वीर की वाली पैकेजिंग और अपने दाम और स्वाद के कारण ये बिस्किट आम भारतीय का बिस्किट बन गया था। पारले हाउस की स्थापना 1928 में मोहनलाल दयाल ने की थी।  1938 में  पहला पारले-जी (तब पारले ग्लूको कहा जाता था) बिस्किट बेक किया गया था। आज भी इस ब्रॉन्ड का जलवा बरकरार है। इसमें कुछ खास परिवर्तन भी नहीं हुआ है। बस अब कागज की पैकेजिंग की जगह बिस्किट प्लास्टिक के पैक में मिलता है। आज भी भारत में एक बड़े वर्ग के दिन की शुरुआत चाय के साथ पारले-जी के साथ होती है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसपारले जीटाटाTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTCS के सीईओ और सीओओ की एक साल की कमाई आपके होश उड़ा देगी, मिलती है इतनी सैलरी

कारोबारMarket capitalization: 173097.59 करोड़ नुकसान, एचडीएफसी, एलआईसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एसबीआई धड़ाम, टाटा और एयरटेल बम-बम

क्राइम अलर्टGhaziabad Encounter POLICE: टाटा स्टील अधिकारी विनय त्यागी की हत्या, मुठभेड़ में गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी दक्ष में मार गिराया, पुलिस उप निरीक्षक घायल

भारतAir India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, 25 केबिन क्रू को किया बर्खास्त

भारतएअर इंडिया संकट: 90 से अधिक उड़ानें रद्द, चालक दल की कमी, उड़ानों की संख्या घटाएगी कंपनी, टिकट बुक किया है तो जरूर पढ़ें ये खबर

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा

भारतसंदेशखली 'स्टिंग वीडियो' की एसआईटी जांच की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

भारतLok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के पास 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, आठ आपराधिक मामले

भारत'लोकसभा में कांग्रेस 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, यूपी में सफाया', पीएम ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारतLok Sabha Polls 2024: पीएम मोदी के पास न घर है, न कार, हैं तो केवल 52,000 रुपये कैश, पढ़ें उनकी संपत्ति का संपूर्ण ब्यौरा