लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानें किन इलाकों में नहीं रहेगी लाइट, देखें लिस्ट

By आजाद खान | Updated: August 7, 2023 08:23 IST

शनिवार को कर्नाटक सरकार ने औपचारिक रूप से 'गृह ज्योति' योजना शुरुआत की है। इस योजना के तहत इसमें आने वाले हर घर को 200 यूनिट की फ्री बिजली मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के कई इलाकों में आज बिजली की सप्लाई प्रभावित रह सकती है। जानकारी के अनुसार, रखरखाव के कारण इन इलाकों में आज बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। उधर सरकार ने शनिवार को औपचारिक रूप से 'गृह ज्योति' योजना शुरुआत की है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु के कुछ इलाकों में सोमवार को घंटों तक बिजली नहीं रहेगी। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) और कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KPTCL) ने घोषणा की है रखरखाव के कारण बेंगलुरु के कुछ इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी। 

घोषणा के अनुसार, इन इलाकों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। यही नहीं कुछ इलाकों में शाम पांच बजे से छह बजे तक भी बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उधर कर्नाटक सरकार ने शनिवार को औपचारिक रूप से 'गृह ज्योति' योजना की शुरुआत की है और इस मौके पर सीएम सिद्धारमैया का एक बयान भी सामने आया है। 

इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली की सप्लाई

बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड और कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की घोषणा के अनुसार, आज सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक इन इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 

ये इलाके हैं-  लीला वेंचर, रुस्तम बाग लेआउट, कोडी हल्ली, मणिपाल अस्पताल, गोल्डन टॉवर, जेम्स रेजीडेंसी, गोल्डन एन्क्लेव, टाइटन कावेंसस, विप्री और आसपास के क्षेत्र भी इसमें शामिल है। हालांकि बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने कहा है कि अगर मेंटेनेस का काम जल्दी हो गया तो शाम चार बजे से पहले ही बिजली आ जाएगी। 

इन इलाकों में बिजली रहेगी प्रभावित

बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने अपनी घोषणा में यह भी कहा है कि तुमक्कुरु के कोराटागेरे के कई इलाकों में शाम पांच बजे से छह बजे के बीच बिजली बंद रहेगी। ऐसे में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहने के कारण तुम्बाडी, वड्डगेरे, हुलिकुंटे, हांचिहल्ली, येलीरामपुरा, निलागुंडनहल्ली, थीटा, अग्रहारा और बुक्कापटाना के लोगों को परेशानी हो सकती है। 

कर्नाटक में शुरू हुई 'गृह ज्योति' योजना

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने शनिवार को औपचारिक रूप से 'गृह ज्योति' योजना शुरुआत की है। ये योजना कांग्रेस पार्टी की चुनावी गांरटी में से एक थी। इस योजना के तहत राज्य सरकार राज्य के सभी घरों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया था। 

टॅग्स :कर्नाटकBangaloreसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है