लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया सुले ने कहा- अगले 15 दिनों में दिल्ली और महाराष्ट्र में होंगे दो राजनीतिक विस्फोट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2023 10:21 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में दो राजनीतिक विस्फोट होंगे, एक दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने एक बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में दो राजनीतिक विस्फोट होंगे, एक दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में।अजीत पवार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। इस बीच शरद पवार की बेटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में दो राजनीतिक विस्फोट होंगे, एक दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में। सुले का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब पिछले कुछ दिनों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि हल ही में सुप्रिया सुले से अजीत पवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आप सभी चैनल वाले एक यूनिट अजीत दादा के पीछे लगा दें। राज्य में और भी कई समस्याएं हैं, प्रदेश में गलत तरीके से काम हो रहा है। एक कार्यक्रम रद्द करने से ऐसा कुछ नहीं होगा। वहीं अजीत पवार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने वाले सवाल पर सुले ने कहा, "ये बात आप दादा से पूछे, मेरे पास गॉसिप करने का समय नहीं है।" 

उन्होंने ये भी कहा, "मेरे पास बतौर जनप्रतिनिधि बहुत काम है, इस वजह से इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मगर मेहनत करने वाला नेता हो तो हर कोई अजीत दादा को चाहेगा।" मालूम हो, कुछ दिनों पहले शरद पवार और सुप्रिया सुले की पुणे में एक रैली थी, जिसमें अजीत पवार शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में अजीत पवार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

टॅग्स :Supriya SuleAjit Pawarशरद पवारNCPSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos