लाइव न्यूज़ :

कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद, HC ने सियासी दलों को राज्य में हड़ताल करने से रोका, ठाकरे ने दी ये चेतावनी

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2024 16:56 IST

 शुक्रवार को महाराष्ट्र बंद के बारे में कुछ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुवाई वाली बॉम्बे हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि अदालत राजनीतिक दलों को उनके 'महाराष्ट्र बंद' के साथ आगे बढ़ने से "रोक" देगी।

Open in App
ठळक मुद्देHC के इस आदेश के बाद एमवीए और अन्य राजनीतिक दल शनिवार को महाराष्ट्र में कोई बंद नहीं कर सकतेएमवीए ने बदलापुर में हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का किया था आवाह्नउद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार को प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने की दी चेतावनी

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने से रोक दिया। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद एमवीए और अन्य राजनीतिक दल शनिवार को महाराष्ट्र में कोई बंद नहीं कर सकते। शुक्रवार को महाराष्ट्र बंद के बारे में कुछ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुवाई वाली बॉम्बे हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि अदालत राजनीतिक दलों को उनके 'महाराष्ट्र बंद' के साथ आगे बढ़ने से "रोक" देगी।

अदालत का यह फैसला विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो छोटी लड़कियों पर कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में 24 अगस्त को "महाराष्ट्र बंद" का आह्वान किए जाने के बाद आया है। एमवीए सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि लड़कियों के माता-पिता को बदलापुर पुलिस स्टेशन में 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, इससे पहले कि अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया।

इससे पहले दिन में, उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उन लोगों के खिलाफ मामले वापस लेने की मांग की, जिन्होंने दो किंडरगार्टन लड़कियों के कथित यौन शोषण के खिलाफ बदलापुर में विरोध प्रदर्शन किया था, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो विपक्ष को सड़कों पर उतरना होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा 24 अगस्त को बुलाया गया ‘महाराष्ट्र बंद’ राजनीतिक नहीं है, बल्कि “विकृति” के खिलाफ है और उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने दावा किया कि बंद राज्य के लोगों की ओर से किया जाएगा। बदलापुर विरोध प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा, “बदलापुर में अभी भी गिरफ्तारियां हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाने चाहिए, नहीं तो हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।” 

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण