लाइव न्यूज़ :

'कर्नाटक में 40 प्रतिशत था, महाराष्ट्र में 100 फीसदी भ्रष्टाचार है', एमवीए की अहम बैठक के बाद बोले संजय राउत

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2023 20:41 IST

यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, अगर कर्नाटक में 40 फीसदी भ्रष्टाचार था, तो महाराष्ट्र में 100 फीसदी भ्रष्टाचार है, वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और यह पराजित हो जाएगा।

Open in App

मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को राज्य में 11 महीने पुरानी एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार को 'अवैध' बताया और कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला एमवीए के पक्ष में था। 

मुंबई में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की अहम बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, अगर कर्नाटक में 40 फीसदी भ्रष्टाचार था, तो महाराष्ट्र में 100 फीसदी भ्रष्टाचार है, वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और यह पराजित हो जाएगा।

बैठक में चर्चा के विषयों के बारे में पूछे जाने पर, राज्यसभा सदस्य, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी ने कहा कि आने वाले दिनों में गठबंधन सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा करेगा। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर संजय राउत ने कहा, "न केवल कांग्रेस बल्कि देश का पूरा विपक्ष कर्नाटक में विजयी हुआ है।"

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को चुना। इससे पता चलता है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हैं। महाराष्ट्र में भी भ्रष्ट सरकार है, इसलिए आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र भी जीतेंगे।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना