लाइव न्यूज़ :

पूर्ववर्ती सपा सरकार में लगभग हर तीसरे दिन दंगा होता था: आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:36 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनसे पहले समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के समय राज्य में लगभग हर तीसरे दिन एक बड़ा दंगा होता था जिससे प्रदेश का विकास बाधित हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यहां अनेक परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ''आप याद करिए 14 वर्षों में इस प्रदेश को लोगों ने कहां पहुंचा दिया। राजनाथ सिंह के मुख्‍यमंत्री पद छोड़ने के बाद 2003 से प्रदेश हर क्षेत्र में अवनति की ओर गया और पिछड़ता गया। देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्‍य देश की छठी अर्थव्यवस्था हो गया था। व्यापार सुगमता (इज ऑफ डूइंग बिजनेस) में 12वें और 14वें स्थान पर चला गया था।'' उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अराजकता, अव्यवस्था और गुंडागर्दी का शिकार हो गया। प्रदेश के नौजवानों के सामने अपनी स्‍वयं की पहचान का संकट खड़ा हो गया।अखिलेश यादव नीत पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा, ‘‘प्रदेश में 2012 से 2017 के बीच लगभग हर तीसरे दिन औसतन एक बड़ा दंगा होता था। दंगे में एक पक्ष का ही व्यक्ति नहीं मरता था, जन और धन की हानि दोनों ओर से होती थी लेकिन अंततः: यह जन और धन की हानि राष्ट्रीय क्षति होती थी और प्रदेश के विकास को बाधित करती थी।'' योगी ने कहा, ‘‘आज मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश ने व्यापार सुगमता में एक लंबी छलांग लगाई और देश में 14वें स्थान से उठकर दूसरे नंबर पर आ गया है। कोरोना काल में जब दुनिया में चीन के अंदर से निवेश भाग रहा था तो पांच हजार करोड़ रुपये की सैमसंग की डिस्‍प्‍ले यूनिट को उत्तर प्रदेश में स्थापित करने में ह‍मने सफलता प्राप्त की और अब वहां उत्पादन भी शुरू हो गया है।'' उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब दुनिया जब पूरी तरह पस्‍त थी तब प्रदेश ने 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए निवेश पाने में सफलता प्राप्त की। योगी ने कहा कि आज प्रदेश को छठी अर्थव्‍यवस्‍था से ऊपर ले जाकर देश में दूसरी अर्थव्यवस्था बना दिया गया और अब यह लंबी छलांग लगाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनकर प्रधानमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ाएगा। आने वाला समय उत्तर प्रदेश के नागरिकों का है।उन्होंने कहा कि 2003 से 2017 के बीच में प्रदेश संक्रमण काल से गुजरा था, यह किसी से छिपा नहीं है। कोई पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से नहीं मनाए जाते थे और न ही सरकार के स्तर पर कोई सुविधा, सुरक्षा व प्रोत्साहन मिलता था, उल्‍टा लोगों को हतोत्‍साहित, प्रताड़ित और अपमानित किया जाता था, आज यह स्थिति नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 1991 में राजनाथ सिंह ने प्रदेश का शिक्षा मंत्री बनने पर नकल विहीन परीक्षा करा कर नेतृत्व देने वाली युवा पीढ़ी खड़ी की लेकिन 2003 के बाद 2017 तक चाहे बोर्ड की परीक्षा रही हो या विश्वविद्यालय की, न सत्र नियमित था न परीक्षाओं में शुचिता पवित्रता का ध्यान रखा जाता था। योगी ने कहा कि नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था लेकिन अब ऐसा नहीं है। हर एक क्षेत्र में प्रदेश विकास की नई संभावनाओं को लेकर बढ़ा है और यह भविष्य की उस तस्‍वीर को प्रस्तुत करता है जो आने वाले समय में नौजवानों को स्वावलंबन की ओर प्रेरित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"