लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने की कोई शर्त नहीं होनी चाहिए: भारत

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली,दो दिसंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत चल रही है। भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि मानवीय सहायता पहुंचाने पर किसी प्रकार की शर्त नहीं होनी चाहिए।

दरअसल भारत ने पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान की जनता के लिए 50,000 टन गेंहू और जीवन रक्षक दवाएं भेजने का एक प्रस्ताव सात अक्टूबर को पाकिस्तान को भेजा था और उसे 24 नवंबर को पाकिस्तान से जवाब मिला है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया से बातचीत में कहा की मदद पहुंचाने के तौर तरीकों पर बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ हम अफगानिस्तान की जनता के लिए 50000 टन गेंहू और जीवनरक्षक दवाएं भेजने का इंतजार कर रहे हैं। तब से हम आपूर्ति के तौर तरीकों पर पाकिस्तान से बातचीत कर रहे हैं। ये बातचीत जारी हैं।’’

बागची ने कहा,‘‘ हम अपनी बात दोहराते हैं कि मानवीय सहयोग के लिए कोई शर्त नहीं होनी चाहिए और जैसा की मैंने कहा है बातचीत जारी है,हम आगे की जानकारी मिलने पर उसे साझा करेंगे।’’

मामले के जानकारों के अनुसार पाकिस्तान इस बात पर अड़ा है कि अफगानिस्तान के लोगों के लिए गेंहू और जीवन रक्षक दवाओं की खेप वाघा सीमा के बाद से उसके ट्रकों पर आगे भेजी जाएं जबकि भारत अपने ही वाहनों के जरिए इन्हें भेजना चाहता है।

उन्होंने बताया कि भारत चाहता है कि मदद लाभार्थियों तक सीधे पहुंचे और इनका वितरण किसी भरोसेमंद अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के जरिए हो।

अफगानिस्तान पर हाल में भारत द्वारा आयोजित एनएसए स्तरीय वार्ता पर आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि यह समान दृष्टिकोण वाले देशों के लिए विचार साझा करने और सुरक्षा के मद्देनजर यह पहचानने का अवसर था कि आगे का रास्ता क्या है।

उन्होंने कहा कि मुद्दे पहचाने गए और भारत अफगानिस्तान पर विभिन्न देशों के साथ विभिन्न प्रारूपों में चर्चा में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?